भारत को आक्रामक शुरुआत दिलाता है बाएं हाथ का यह विस्फोटक बल्लेबाज
Abhishek Sharma (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : आज शाम को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की वापसी होगी। दरअसल वे अस्वस्थ होने के चलते नामीबिया के खिलाफ मैच में भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्हें पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। हालांकि, उन्हें छुट्टी मिल गई थी।
टी20 विश्व कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि कर दी है कि इस मैच में अभिषेक शर्मा खेलते नजर आएंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर आप सब चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा खेले तो हम उसे खिलाएंगे।’ मौजूदा टूनार्मेंट में अभिषेक ने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है। अमेरिका के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। वहीं, नामीबिया के खिलाफ वह खराब स्वास्थ्य के कारण शामिल नहीं हुए। अब वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी करेंगे।
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक का प्रदर्शन
अभिषेक ने पिछले साल एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दो टी20 मैचों में 31 और 74 रन बनाए थे, जबकि फाइनल में वह सिर्फ 5 रन पर आउट हुए थे। बावजूद इसके भारत ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। कम समय में अभिषेक शर्मा भारत के उभरते हुए टी20 सितारे बन गए हैं। 39 मैचों में 1297 रन बनाते हुए उन्होंने दो शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 135 रन है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था।
मैच को लेकर यह बोले भारतीय कप्तान
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तैयारियों पर जोर देने की बात कही है। प्री-मैच कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर भी चर्चा की। कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार ने सूर्यकुमार से उस्मान तारिक को लेकर सवाल किया। पत्रकार ने पूछा, कभी-कभी एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है, आप उसे छोड़ते नहीं हैं, आप उसका जवाब देने की कोशिश करते हैं। हम यही करने की कोशिश करेंग और ऐसा नहीं है कि हमने अजीब एक्शन वाले गेंदबाजों के खिलाफ प्रैक्टिस नहीं की है, हम उसी हिसाब से प्लान बनाएंगे और अभ्यास करेंगे।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup Ind vs Pak : विश्व कप मैचों में भारत का पलड़ा भारी

