
कहा- भारत फ्रांस का स्पेशल पार्टनर, मैक्रों बोले- भारत पर भरोसा इसलिए टेक्नोलॉजी शेयर करते हैं
PM Modi And Emmanuel Macron, (द भारत ख़बर), मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में ऐसे हेलिकॉप्टर का निर्माण करेंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भरने में सक्षम होगा। पीएम मुंबई में जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भी मौजूद थे। वहीं मैक्रों ने कहा कि भारत एक भरोसेमंद साझेदार है। फ्रांस ,भारत के साथ तकनीक शेयर करने में भरोसा रखता है।
मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने अपने रिश्तों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप लेवल तक अपग्रेड करने का फैसला किया है। इस मौके पर उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर एच-125 हेलिकॉप्टरों की असेंबली लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि, स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का मतलब है कि दोनों देश सिर्फ व्यापार या हथियारों की खरीद-फरोख्त तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सुरक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, समुद्री इलाकों की सुरक्षा और बड़े वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करेंगे।
हर जगह शांति के प्रयासों का भारत और फ्रांस समर्थन करते रहेंगे
पीएम मोदी ने कहा, भारत और फ्रांस दोनों लोकतंत्र, कानून का पालन और ऐसी दुनिया में भरोसा रखते हैं जहां कई ताकतें मिलकर संतुलन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का मानना है कि वैश्विक संस्थाओं में सुधार जरूरी है, तभी दुनिया की बड़ी समस्याओं का हल निकल पाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन हो, पश्चिम एशिया हो या इंडो-पैसिफिक क्षेत्र, हर जगह शांति के प्रयासों का भारत और फ्रांस समर्थन करते रहेंगे। दोनों देश हर तरह के आतंकवाद को खत्म करने के लिए भी साथ हैं।
भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंध खास और अनोखे
मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंध सच में खास और अनोखे हैं। यह रिश्ता भरोसे, खुलेपन और महत्वाकांक्षा पर आधारित है। मैक्रों ने कहा कि आज हमने दोनों देशों की इस साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। अब इसे स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Major Accident In Ambala: हरियाणा के अंबाला में पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत
