बोले- नेताओं को हिंदू सर्टिफिकेट देना बंद करें सीएम हिमंता बिस्व सरमा
Gaurav Gogoi, (द भारत ख़बर), गुवाहाटी: असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई ने सीएम हिमंता बिस्व सरमा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, बुधवार को गुवाहाटी में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हिमंता ने बोरा को कांग्रेस का आखिरी हिंदू नेता बताया है। हिमंता असम के जिन्ना हैं, उन्हें नेताओं को हिंदू सर्टिफिकेट देना बंद करना चाहिए। गोगोई ने ये भी कहा, भाजपा में शामिल होने वाले नेता अपनी पार्टी के लिए गैरजरूरी हो जाते हैं। ऐसा ही हाल असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा का होगा, जो 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे।
जो नेता भाजपा में गए हैं, वे अप्रासंगिक हो गए, सर्बानंद सोनोवाल इसका उदाहरण
कांग्रेस सांसद ने कहा, जो नेता भाजपा में गए हैं, वे अप्रासंगिक हो गए हैं। सर्बानंद सोनोवाल इसका उदाहरण हैं। असम गण परिषद (एजीपी) भी लगभग खत्म होने की कगार पर है। भूपेन बोरा के भाजपा में जाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
असली कांग्रेस और पुरानी कांग्रेस के बीच होगा मुकाबला
गोगोई ने कहा है कि कांग्रेस एक मजबूत संगठन है और किसी एक नेता के जाने से पार्टी की चुनावी संभावनाएं प्रभावित नहीं होंगी। आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि असली कांग्रेस और पुरानी कांग्रेस के बीच होगा। भाजपा में कई ऐसे नेता हैं, जो पहले कांग्रेस में थे और राज्य में 15 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े रहे।
गौरव गोगोई ने मुझे अपमानित किया: भूपेन बोरा
इधर, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने पार्टी नेतृत्व, खासकर गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बोरा ने कहा कि उन्होंने विभिन्न दलों के साथ गठबंधन वार्ता शुरू की थी, लेकिन 11 फरवरी को गौरव गोगोई ने उन्हें एआईयूडीएफ नेता रकीबुल हुसैन को बातचीत में शामिल करने को कहा।
बोरा ने आरोप लगाया कि एक उपचुनाव में पहले एक सीट सीपीआई (एमएल) को देने का फैसला हुआ था, लेकिन अचानक उस सीट पर ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बना दिया गया, जो कभी कांग्रेस का सदस्य नहीं था। उन्होंने दावा किया कि इससे गौरव गोगोई चुनाव हार गए।
ये भी पढ़ें : AI Summit Updates: ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में दिग्गजों का आने का सिलसिला जारी

