Close Menu
    What's Hot

    रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल

    April 30, 2026

    रिहाना के बंगले पर गोलियों की बौछार! 10 राउंड फायरिंग से कांपा बेवर्ली हिल्स

    April 30, 2026

    पहली बार 1 मई से धान की

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

      April 30, 2026

      रफ्तार में दौड़ती कार बनी मौत का जाल! एक्सप्रेसवे पर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

      April 30, 2026

      प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

      April 30, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका ने जहाजों को जब्त कर समुद्री डकैती की, यूएन को सौंपी शिकायत, कहा- सुरक्षा परिषद कार्रवाई करें

      April 29, 2026

      दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला

      April 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम
    Breaking News

    वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi News : वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम
    PM Modi News : वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम

    कहा, पूर्वी भारत की महत्वपूर्ण बंदरगाह कोलकाता और हल्दिया का आधुनिकीकरण किया जा रहा

    PM Modi News (द भारत ख़बर), कोलकाता : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान में किसी भी देश के विकास में उसके बंदरगाह और जल परिवहन की भूमिका को अहम बताते हुए कहा है कि इसके विकास और आधुनिकीकरण की बहुत जरूरत है। प्रधाननमंत्री ने कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के विकास के लिए भी इसके पूर्वी बंदरगाह बहुत अहम हैं लेकिन दशकों तक इसकी क्षमता की उपेक्षा की गई। हालांकि, आज जलमार्ग व्यापार और औद्योगिक प्रगति के नए रास्ते खोल रहे हैं।

    पीएम ने कहा कि कोलकाता और हल्दिया जैसे बंदरगाह लंबे समय से पूर्वी भारत में व्यापार के प्रमुख केंद्र रहे हैं। वर्तमान में हल्दिया डॉक कॉम्पलेक्स का मशीनीकरण चल रहा है। इस पहल से माल ढुलाई में तेजी आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बंगाल ने हमेशा ने भारत को दिशा दिखाई है। बंगाल एक बार फिर विकसित बंगाल बनकर उस गौरव को हासिल करेगा। मुझे विश्वास है कि मजबूत संपर्क और आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित बंगाल की बुनियाद बनेंगे।

    18,680 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ किया

    इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 18,680 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत को नई गति प्रदान करेंगी। इनसे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। लाखों लोगों की जीवन आसान होगा और उनके लिए नए अवसर खुलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, खड़गपुर-मोरग्राम एक्सप्रेसवे पूरा होने से पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

    देश के रेल नेटवर्क को भी सुधारा जा रहा

    देश के रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण के लिए एक तेज अभियान अभी चल रहा है। हमारा दृढ़ संकल्प है कि पश्चिम बंगाल इस प्रयास में पीछे न रहे। केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के रेलवे बुनियादी ढांचे के तेजी से विस्तार के लिए ठोस प्रयास कर रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने असम में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को आड़े हाथ लिया। पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि जितनी बड़ी राशि असम के विकास पर खर्च की जा रही है, कांग्रेस के लोगों के लिए इतनी बड़ी रकम लिखना भी मुश्किल है।

    ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : फारस की खाड़ी में तैनात हुई भारतीय नौसेना

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी
    Next Article दिल्ली-एनसीआर में आज से बारिश तेज हवा का दौर शुरू
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

      April 30, 2026

      रफ्तार में दौड़ती कार बनी मौत का जाल! एक्सप्रेसवे पर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

      April 30, 2026

      प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

      April 30, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका ने जहाजों को जब्त कर समुद्री डकैती की, यूएन को सौंपी शिकायत, कहा- सुरक्षा परिषद कार्रवाई करें

      April 29, 2026

      दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला

      April 29, 2026

      बंगाल में 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार

      April 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल

      By श्वेता चौहानApril 30, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से फगवाड़ा को पार्टी में किया शामिल चंडीगढ़ : आम…

      रिहाना के बंगले पर गोलियों की बौछार! 10 राउंड फायरिंग से कांपा बेवर्ली हिल्स

      April 30, 2026

      पहली बार 1 मई से धान की

      April 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.