Close Menu
    What's Hot

    रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    April 30, 2026

    Haryana Weather Update: करनाल-कुरुक्षेत्र में ओले गिरे

    April 30, 2026

    रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

      April 30, 2026

      यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

      April 30, 2026

      रफ्तार में दौड़ती कार बनी मौत का जाल! एक्सप्रेसवे पर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

      April 30, 2026

      प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

      April 30, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका ने जहाजों को जब्त कर समुद्री डकैती की, यूएन को सौंपी शिकायत, कहा- सुरक्षा परिषद कार्रवाई करें

      April 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली-एनसीआर में आज से बारिश तेज हवा का दौर शुरू
    दिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर में आज से बारिश तेज हवा का दौर शुरू

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में आज से बारिश तेज हवा का दौर शुरू
    Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में आज से बारिश तेज हवा का दौर शुरू

    आने वाले तीन दिन खराब रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया

    Delhi Weather Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते समूचे उत्तर भारत सहित राजधानी दिल्ली और साथ लगते एनसीआर में भी मौसम में बदलाव आएगा। आज से लेकर आने वाले तीन दिन तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। मौसम के इस परिवर्तन से दिल्ली के लोगों को पिछले कई दिन से जारी चुभन भरी गर्मी से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर का मौसम रविवार यानी आज से करवट लेगा। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में रविवार को सुबह और दिन के पहले पहर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

    30 से 40 किलोमीटर की गति से चलेगी हवा

    इस दौरान गरज और बिजली के साथ तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। झोंकों में यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकतीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 16-17 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज सतही हवाओं की गति 15-30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

    अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम 14-17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, 18 मार्च को हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाओं का दौर संभव है। हवाओं की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा, 19 और 20 मार्च को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

    इस तरह दर्ज किया गया तापमान

    शनिवार को दिनभर तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 18.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम 24 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज और आया नगर में 33.2, लोधी रोड में 33 और पालम में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया।

    इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में, 15 और 18 मार्च को हिमाचल प्रदेश में, 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, तथा 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम
    Next Article 7200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo T5x 5G, लॉन्च डेट आई सामने
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज

      April 28, 2026

      दिल्ली में गर्मी के तेवर, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा

      April 27, 2026

      हत्यारोपी ने बताई हैवानियत की पूरी कहानी

      April 27, 2026

      दिल्ली में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

      April 27, 2026

      गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम हों : सीएम

      April 27, 2026

      आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान में लगी आग, 6 यात्री घायल

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

      By अंकित कुमारApril 30, 2026

      Abortion Time Limit: रेप विक्टिम के अबॉर्शन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर…

      Haryana Weather Update: करनाल-कुरुक्षेत्र में ओले गिरे

      April 30, 2026

      रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल

      April 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.