Close Menu
    What's Hot

    इन 5 फिल्मों से आलिया भट्ट ने हटाया नेपो किड का कलंक

    March 15, 2026

    खाई में गिरी भारतीय तीर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

    March 15, 2026

    ‘हेरा फेरी’ के बाबूराव से परेशान Paresh Rawal, डायरेक्टर Priyadarshan ने दिया जवाब

    March 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      खाई में गिरी भारतीय तीर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

      March 15, 2026

      UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

      March 15, 2026

      तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज करेगा चुनाव आयोग

      March 15, 2026

      वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम

      March 15, 2026

      PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी

      March 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»खाई में गिरी भारतीय तीर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की मौत, 7 घायल
    Breaking News

    खाई में गिरी भारतीय तीर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Nepal Accident
    Nepal Accident: खाई में गिरी भारतीय तीर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

    • 23 फरवरी को हादसे में मारे गए थे 19 लोग

    Nepal Accident, (द भारत ख़बर), काठमांडू: नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के खाई में गिरने से उसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में शनिवार रात को यह दुर्घटना हुई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यात्री मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक बस का चालक सुरक्षित बच गया, वहीं सहायक घायल हुआ है।

    200 फीट गहरी खाई में गिरी बस

    अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिरी। बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। हादसे के बाद घायल सात लोगों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।

    एक दर्जन से ज्यादा लोग थे सवार

    पुलिस ने बताया कि बस में एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि बस मनाकामना मंदिर से तनहुन जिले के अंबुखैरेनी की तरफ जा रही थी। दुर्घटना के बाद बीती देर रात तक बचाव अभियान जारी रहा। हादसे की अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है।

    मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं

    गोरखा जिला ट्रैफिक पुलिस प्रमुख सूरज अर्याल के मुताबिक मृतकों में सभी भारतीय हैं। इनमें 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। उनकी पहचान अनामालिक (58), मुथु कुमार (58), तमिलरसी (60) मीनाक्षी (59) विजयल (57), मीना (58) और शिवगामी (53) के रूप में हुई है। इससे पहले 23 फरवरी को नेपाल के धादिंग जिले में एक पर्यटक बस के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई थी और 25 लोग घायल हो गए थे। पोखरा से काठमांडू जा रही इस बस में 44 लोग सवार थे।

    रोड एक्सीडेंट से देश में बढ़ा तीन गुना नुकसान : वर्ल्ड बैंक

    वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार 2007 के बाद नेपाल में सड़क हादसों से होने वाले आर्थिक नुकसान में 3 गुना वृद्धि हुई है और अब यह देश के सकल राष्ट्रीय उत्पाद (जीएनपी) का करीब 1.5 प्रतिशत है। देश में रोड एक्सीडेंट में मरने वाले लोगों में 70 फीसदी से अधिक पैदल यात्री, साइकिल सवार व मोटरसाइकिल चालक होते हैं।

    ये भी पढ़ें : Nepal Accident : नेपाल में नदी में गिरी बस, 18 की मौत, कई लापता

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘हेरा फेरी’ के बाबूराव से परेशान Paresh Rawal, डायरेक्टर Priyadarshan ने दिया जवाब
    Next Article इन 5 फिल्मों से आलिया भट्ट ने हटाया नेपो किड का कलंक
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

      March 15, 2026

      तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज करेगा चुनाव आयोग

      March 15, 2026

      वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम

      March 15, 2026

      PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी

      March 14, 2026

      एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

      March 14, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

      March 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इन 5 फिल्मों से आलिया भट्ट ने हटाया नेपो किड का कलंक

      By श्वेता चौहानMarch 15, 2026

      Alia Bhatt: इन 5 फिल्मों से आलिया भट्ट ने हटाया नेपो किड का कलंक अभिनय…

      खाई में गिरी भारतीय तीर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

      March 15, 2026

      ‘हेरा फेरी’ के बाबूराव से परेशान Paresh Rawal, डायरेक्टर Priyadarshan ने दिया जवाब

      March 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.