Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद राजस्थान में बढ़ी हलचल

    March 17, 2026

    कटी सरसों की फसल को निकाल ले गए चोर, किसानों में दहशत

    March 17, 2026

    राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी से पोंछा Ekta Kapoor का चेहरा, Tanya Mittal के वीडियो पर मचा बवाल

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद राजस्थान में बढ़ी हलचल

      March 17, 2026

      कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

      March 17, 2026

      पूर्व पीएम देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना

      March 16, 2026

      एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

      March 16, 2026

      भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

      March 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार
    Breaking News

    कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update Today : कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार
    Weather Update Today : कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

    पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आएगा बदलाव, कई जगह बर्फबारी व ओलावृष्टि की भी संभावना

    Weather Update Today  (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : मार्च की शुरुआत से तापमान लगातार बढ़ रहा था। पहले ही सप्ताह में चुभन भरी गर्मी का अहसास ज्यादातर राज्यों में होने लगा था। लेकिन उसके बाद सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने 14 मार्च से उत्तर भारत का मौसम पूरी तरह से बदल कर रख दिया। इसके प्रभाव से जहां पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हुई वहीं मैदानी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर चला। इस मौसमी बदलाव से जहां तापमान में गिरावट आई वहीं लोगों को गर्मी से भी निजात मिली।

    अब भारतीय मौसम विभाग ने एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसारपश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे आसपास के मैदानी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 18 से 20 मार्च के दौरान इन इलाकों में बारिश और तूफानी हवाओं के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया कि रविवार से लेकर सोमवार सुबह तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वोत्तर के राज्यों और झारखंड में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।

    किश्तवाड़ में फंसी गाड़ियों और लोगों को सुरक्षित निकाला

    जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के सिंथन टॉप पर रविवार रात भारी बर्फबारी में फंसे 235 लोगों और 38 गाड़ियों को सेना ने सुरक्षित निकाला लिया है। व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने लोगों को गर्म खाना, पीने का पानी और रहने की जगह भी दी। वहीं, डांगदुरु में भूस्खलन के बाद से लापता व्यक्ति का सुराग सोमवार को भी नहीं लग पाया है। बचाव कार्य जारी है। वहीं उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। ऊंची चोटियों पर जहां भारी हिमपात हुआ वहीं निचले इलाकों में बादलों के गरजने के साथ हुई झमाझम बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मुनस्यारी के खलिया टॉप, पंचाचूली, हंसलिंग, नाग्निधुरा और छिपलाकेदार की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

    मनाली-लेह मार्ग पर 1,500 वाहनों को निकाला

    हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मनाली-लेह मार्ग पर 1,500 वाहनों में फंसे 10 हजार सैलानी और स्थानीय लोग रोहतांग टनल होकर सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। रविवार को रातभर कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को गाड़ियों में ही रहना पड़ा। जिसके बाद सोमवार को जैसे ही मौसम खुला तो सभी को वहां से सुरक्षित रवाना कर दिया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक पर्यटकों को मौसम के अुनसार ही पहाड़ी राज्यों की तरफ जाने की सलाह दी है। आने वाले दो से तीन दिन तक ऊंचे पर्वतों पर बर्फबारी के चलते मार्ग फिर से अवरुद्ध होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    ये भी पढ़ें : Jammu Breaking News : श्राइन बोर्ड ने बदले माता वैष्णो देवी यात्रा के नियम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो सीटों पर सियासी मुकाबला तेज, भाजपा हैट्रिक की तैयारी में, कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत
    Next Article सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद राजस्थान में बढ़ी हलचल

      March 17, 2026

      पूर्व पीएम देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना

      March 16, 2026

      एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

      March 16, 2026

      भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

      March 16, 2026

      बिहार में राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर एनडीए का कब्जा

      March 16, 2026

      हॉर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द खोला जाए : ब्रिटेन

      March 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद राजस्थान में बढ़ी हलचल

      By अंकित कुमारMarch 17, 2026

      Rajasthan News: सीएम भजनलाल के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद बढ़ी हलचल Rajasthan News,…

      कटी सरसों की फसल को निकाल ले गए चोर, किसानों में दहशत

      March 17, 2026

      राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी से पोंछा Ekta Kapoor का चेहरा, Tanya Mittal के वीडियो पर मचा बवाल

      March 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.