Close Menu
    What's Hot

    कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

    March 17, 2026

    चंडीगढ़ विधानसभा सत्र में उठा रेवाडी के इन गांवों के गंदे पानी का मुद्दा

    March 17, 2026

    ‘आप’ सरकार ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की : मुख्यमंत्री मान

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

      March 17, 2026

      मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद राजस्थान में बढ़ी हलचल

      March 17, 2026

      कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

      March 17, 2026

      पूर्व पीएम देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना

      March 16, 2026

      एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

      March 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»पश्चिम एशिया तनाव, सोना-चांदी के दाम धड़ाम
    दुनिया

    पश्चिम एशिया तनाव, सोना-चांदी के दाम धड़ाम

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : पश्चिम एशिया तनाव, सोना-चांदी के दाम धड़ाम
    Gold Price Update : पश्चिम एशिया तनाव, सोना-चांदी के दाम धड़ाम

    दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 2950 रुपए प्रति दस ग्राम तो चांदी 9 हजार रुपए प्रति किलो लुढ़की

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच दोनों कीमती धातुओं के दाम अंतरराष्टÑीय बाजार में लगातार अस्थिर नजर आ रहे हैं। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यह भारतीय सर्राफा बाजार में भी औंधे मुंह गिरे। सोमवार को बाजार बंद होने के समय इन दोनों कीमती धातुओं के दाम में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

    सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 9,000 रुपए गिरकर 2,56,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं, सोना 2,950 रुपए टूटकर 1,60,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमतों में 3.4 फीसदी की गिरावट आई, जो शुक्रवार के बंद भाव 2,65,500 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 2,56,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना लगातार तीसरे दिन नुकसान में रहा, जिसमें 1.81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

    कीमतों में गिरावट का कारण मुनाफावसूली

    व्यापारियों ने सर्राफा कीमतों में गिरावट का कारण मुनाफावसूली बताया। उन्होंने सुरक्षित निवेश की मांग का अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड की ओर बढ़ना भी एक वजह बताया। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सर्राफा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे फिसल गया। चांदी भी 80 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई। सोना 20.94 डॉलर या 0.42 फीसदी गिरकर 4,998.31 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 1.81 डॉलर या 2.25 फीसदी गिरकर 78.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

    शानदार तेजी के साथ शेयर बाजार की शुरुआत

    वैश्विक परिदृश्य और पश्चिम एशिया तनाव से उपजी निराशा को पीछे छोड़ते हुए भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह की शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन अच्छी तेजी दिखाई। सोमवार को बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर बंद हुए। इन दोनों ही इंडेस्क में अच्छी खासी तेजी दिखाई दी। ज्ञात रहे कि शेयर बाजार में यह तेजी पिछले तीन कारोबारी दिनों में भारी गिरावट झेलने के बाद आई।

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 938.93 अंक या 1.26 प्रतिशत बढ़कर 75,502.85 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसने 75,805.27 का उच्च स्तर और 73,949.76 का निम्न स्तर छुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 257.70 अंक या 1.11 प्रतिशत चढ़कर 23,408.80 पर बंद हुआ। रुपया 10 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 92.40 पर बंद हुआ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद
    Next Article राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी से पोंछा Ekta Kapoor का चेहरा, Tanya Mittal के वीडियो पर मचा बवाल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद

      March 17, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वकालिक नए निचले स्तर पर पहुंचा

      March 17, 2026

      मुश्किल में फंसा पाकिस्तान, खटाई में पड़े आईएमएफ से मिलने वाले एक अरब डॉलर

      March 16, 2026

      कल से भारत पहुंचना शुरू होगा एलपीजी का स्टॉक

      March 15, 2026

      अकासा एयर ने आज से बढ़ाया किराया

      March 15, 2026

      सोना और चांदी हुए सस्ते, जाने आज का भाव

      March 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

      By अंकित कुमारMarch 17, 2026

      Nanda Devi Ship: कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज…

      चंडीगढ़ विधानसभा सत्र में उठा रेवाडी के इन गांवों के गंदे पानी का मुद्दा

      March 17, 2026

      ‘आप’ सरकार ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की : मुख्यमंत्री मान

      March 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.