Close Menu
    What's Hot

    दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

    June 18, 2026

    हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

    June 18, 2026

    फोरेंसिक रिपोर्ट ने साज़िश को पूरी तरह से गलत साबित…

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

      June 18, 2026

      विवाटेक समिट में बोले पीएम मोदी- आज एफिल टॉवर पर भी भारत का यूपीआई काम करता है

      June 18, 2026

      यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया

      June 18, 2026

      साइबेरिया में दबा ‘रेयर अर्थ मटेरियल’ खोदकर निकालेगा भारत, चीन पर से घटेंगी निर्भरता

      June 18, 2026

      तीसरे आरोपी मौलाना मजरत मेहमूद मकसूद ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

      June 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, June 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी खत्म होने का नाम नही ले रही
    हरियाणा

    गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी खत्म होने का नाम नही ले रही

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    The scramble for gas cylinders shows no signs of coming to an end.
    गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाए उपभोक्ता।
    • सुबह होते ही गैस एजेंसी के बाहर लग रही उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें
    • घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जब्त किए
    • गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान

    Jind News(मेरा हरियाणा नेटवर्क) जींद। गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी खत्म होने का नाम नही ले रही है। गैस सिलेंडरों को लेकर भविष्य की चिंता उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों तक खींच ला रही है। सुबह नाश्ते से पहले ही उपभोक्ता गैस एजेंसियों के आगे खड़े होकर लंबी लाइनें लगा ले रहे हैं जो दोपहर तक लगी रह रही है।

    वहीं डिलीवरी को लेकर भी लोगों में संश्य बना है। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी लोगो को डिलीवरी नही मिल रही है। शहरी क्षेत्र में डिलीवरी समय पर होने की बात कही जा रही है लेकिन ऐसा नही है। लोगों को अपने सिलेंडर बुक करवाए हुए दो से तीन दिन हो चुके हैं लेकिन डिलीवरी नही मिल रही है। इस बारे में जब गैस एजेंसी से बात की जाती है तो वो भी स्पष्ट जवाब नही दे पाते हैं। ऐसे में गैस उपभोक्ताओं की परेशानी खत्म होने का नाम नही ले रही है।

    घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग, जब्त किए

    सफीदों एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के मार्गदर्शन में शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम द्वारा शहर के पुराना बस अड्डा, खानसर चौक, मेन बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई की गई। सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी मोहित भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित हैं लेकिन कुछ स्थानों पर इन्हें व्यावसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान टीम ने होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।


    Sampling Chlorination and Testing Essential for Maintaining Water Quality DC 696x307.webp

    रेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही करें और किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से बचें

    कई स्थानों पर सिलेंडर जब्त किए गए और संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी गई। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि किसी प्रकार की कमी की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही करें और किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से बचें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा नियमों की पालना करवाना है। इस अवसर पर उनके साथ निरीक्षक अभिनवए डीईओ सुमित भी उपस्थित रहे। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार आर्य ने कहा कि जिला में गैस सिलेंडरए पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी और अनियमितता पर रोक लगाने के लिए विभाग की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है।

    जिले में एलपीजी, सीएनजी तथा पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति में कोई कमी नही : डीसी

    डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिले में एलपीजी, सीएनजी तथा पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर शासन व प्रशासन सजग व सतर्क है। अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है। किसी प्रकार अनियमितता मिलने और अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। डीसी ने कहा कि एलपीजी गैस, सीएनजी, पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति आवश्यकता के अनुसार हो रही है। रसोई गैस की कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं से प्रशासन की सलाह है कि पैनिक होकर एलपीजी बुकिंग न करें। पहले की तरह आवश्यकता होने पर ही एलपीजी खरीदें। आमजन किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोल्ड लिरिक्स पड़े भारी! नोरा फतेही का ‘सरके चुनर’ गाना यूट्यूब से हुआ गायब
    Next Article भारत के पास पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल मौजूद
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

    June 18, 2026

    पेरिस में पीएम मोदी का संबोधन, भारत-EU साझेदारी और स्टार्टअप्स पर दिया बड़ा बयान

    June 18, 2026

    हरियाणा में सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फील्ड में उतरे, सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

    June 18, 2026

    Today Gold-Silver Price सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी ने दी राहत; जानिए आपके शहर के ताजा रेट

    June 18, 2026

    हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी और उसका पति गिरफ्तार

    June 18, 2026

    हरियाणा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

    June 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

    By अंकित कुमारJune 18, 2026

    Most Beautiful Airports: दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो नवी…

    हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

    June 18, 2026

    फोरेंसिक रिपोर्ट ने साज़िश को पूरी तरह से गलत साबित…

    June 18, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.