Close Menu
    What's Hot

    वायरस की चपेट में आए कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर सवार 115 लोग

    May 9, 2026

    विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को मिलेगा 3 लाख तक का लोन, शुरू कर सकेंगी अपना व्यवसाय – नया हरियाणा

    May 9, 2026

    टीवी की फेमस एक्ट्रेस ने छोड़ा पति का साथ, अब अकेले बेटे को दे रही हैं आलीशान जिंदगी

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वायरस की चपेट में आए कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर सवार 115 लोग

      May 9, 2026

      अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ, तापमान में आएगा उछाल

      May 9, 2026

      ईरान के साथ वार्ता सही दिशा में बढ़ रही : ट्रंप

      May 9, 2026

      पटना में टीआरई-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस का लाठीचार्ज

      May 8, 2026

      राज्यपाल से मिले सुवेंदु अधिकारी, सरकार बनाने का दावा पेश किया, कल सीएम पद की शपथ लेंगे

      May 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, May 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा
    दुनिया

    डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Update : डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा
    Business News Update : डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

    शुक्रवार को 64 पैसे टूटकर 93.53 का स्तर छूआ

    Business News Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वैश्विक परिस्थितियों और तेल व गैस की किल्लत के बीच भारतीय मुद्रा यानि रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से यह अंतरराष्टÑीय स्तर पर अपनी चमक लगातार खो रहा है। यही कारण है कि शुक्रवार को इसमें एक बार फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और जोखिम से बचने की प्रवृत्ति निवेशकों की धारणा को कमजोर कर रही है। जिसका सीधा असर भारतीय मुद्रा पर पड़ रहा है। यही कारण है कि डॉलर के मुकाबले यह लगातार नीचे जा रहा है।

    शुक्रवार को इस तरह रही रुपये की हालत

    शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 64 पैसे टूटकर 93.53 के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की लगातार निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण भारतीय मुद्रा पर दबाव देखा गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.92 पर खुला और जल्द ही पहली बार 93 के स्तर को पार कर गया। पूरे सत्र के दौरान इसमें गिरावट जारी रही और अंतत: यह पिछले बंद भाव से 64 पैसे गिरकर 93.53 पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 49 पैसे गिरकर 92.89 के अपने पिछले रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

    भू राजनीतिक अस्थिरता बनी मुख्य कारण

    रुपया की कमजोरी के पीछे विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी कोषों की लगातार निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के “दोहरे झटके” से भारतीय रुपये में गिरावट आई है। भू-राजनीतिक अस्थिरता अल्पकालिक धारणा के लिए एक प्रमुख कारक बनी हुई है। इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की ताकत मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 फीसदी बढ़कर 99.60 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 108.62 डॉलर प्रति बैरल पर था। इन सभी कारकों ने रुपये पर भारी दबाव डाला।

    भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई कमी

    भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि 13 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार घट गया है। यह 7.052 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 709.759 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में कमी दर्ज की गई है। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में कुल भंडार 11.683 अरब डॉलर घटकर 716.81 अरब डॉलर हो गया था। हालांकि, 27 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में यह 4.885 अरब डॉलर बढ़कर 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। केंद्रीय बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 मार्च को समाप्त सप्ताह के लिए विदेशी मुद्रा संपत्ति में कमी आई है। यह भंडार का एक प्रमुख घटक है। विदेशी मुद्रा संपत्ति 7.678 अरब डॉलर घटकर 555.568 अरब डॉलर रह गई।

    ये भी पढ़ें : Crude Oil Price : अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी ‘आग’

    Previous articleNirmala Sitharaman : कर प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी : वित्त मंत्री
    Next articleIndia’s Foreign Exchange Reserves : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.052 अरब डॉलर की गिरावट

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुखबीर बादल के आरोपों पर बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार
    Next Article मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पिछले चार वर्षों का स्वास्थ्य विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश किया
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      खस्ताहाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का साथ

      May 9, 2026

      India GDP Growth Rate : भारत की 6.6% जीडीपी ग्रोथ सराहनीय : अमिताभ कांत

      May 8, 2026

      शेयर बाजार में कभी तेजी कभी गिरावट

      May 8, 2026

      दुनिया में मंदी के बीच चमके सोना और चांदी

      May 8, 2026

      सोना 2900 रुपए तेज जबकि चांदी 3500 रुपए उछली

      May 7, 2026

      डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 56 पैसे मजबूत

      May 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वायरस की चपेट में आए कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर सवार 115 लोग

      By अंकित कुमारMay 9, 2026

      Norovirus Infection: वायरस की चपेट में आए कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर सवार 115 लोग…

      विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को मिलेगा 3 लाख तक का लोन, शुरू कर सकेंगी अपना व्यवसाय – नया हरियाणा

      May 9, 2026

      टीवी की फेमस एक्ट्रेस ने छोड़ा पति का साथ, अब अकेले बेटे को दे रही हैं आलीशान जिंदगी

      May 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.