Close Menu
    What's Hot

    हमारा उद्देश्य पश्चिम एशिया तनाव का शांतिपूर्ण समाधान निकालना : पीएम

    March 24, 2026

    किसानों के लिए जरूरी सूचना, नियमो में बदलाव

    March 24, 2026

    सोना 9050 रुपए टूटा, चांदी में 10,500 रुपए की गिरावट

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हमारा उद्देश्य पश्चिम एशिया तनाव का शांतिपूर्ण समाधान निकालना : पीएम

      March 24, 2026

      मैं ईरान की शर्त मानने को तैयार नहीं : ट्रंप

      March 24, 2026

      मिडिल ईस्ट संकट पर PM मोदी का बड़ा बयान! ‘खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

      March 23, 2026

      सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग के गुंबद पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज

      March 23, 2026

      VIDEO : दिल्ली में ट्रैफिक सेंस के बंटाधार की ग्राउंड रिपोर्ट देखिए, साकेत कोर्ट के बाहर ही ऐसा हाल

      March 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में फिर गिरावट
    दुनिया

    डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में फिर गिरावट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rupee Falls against Dollar : डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में फिर गिरावट
    Rupee Falls against Dollar : डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में फिर गिरावट

    50 पैसे गिरकर 94.03 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंचा रुपया

    Rupee Falls against Dollar  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा यानी रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। आरबीआई के प्रयास भी इसे लगातार नीचे जाने से बचा नहीं पा रहे हैं। रुपये में ज्यादा गिरावट पश्चिम एशिया तनाव के बाद दिखाई दे रही है और यह तेजी से नीचे की तरफ जा रहा है। सोमवार को भी सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन सोमवार को रुपये में एक बार फिर से भारी गिरावट देखने को मिली। दिन का बाजार खुलते ही डॉलर के मुकाबले यह लाल निशान पर खुला।

    इसके बाद पूरा दिन यह लाल निशान पर रहा और अंत में 50 पैसे की गिरावट के साथ 94.03 पर बंद हुआ। रुपये ने पहली बार 94 का आंकड़ा पार किया है। जानकारों का कहना है कि वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी फंड का लगातार बहिर्वाह निवेशकों के लिए चिंता का विषय बना। इसके साथ ही उनका कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में तेज गिरावट ने भी स्थानीय मुद्रा को कमजोर किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 93.84 पर खुला था। दिन भर इसमें गिरावट जारी रही।

    सोने और चांदी में भी गिरावट जारी

    सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर घरेलू मांग और वैश्विक रुझानों के कारण यह गिरावट आई है। सोना 9,050 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, जबकि चांदी 10,500 रुपये प्रति किलोग्राम गिरी। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 9,050 रुपये गिर गया। यह लगभग छह फीसदी की गिरावट है। अब सोने का भाव 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

    शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 10,500 रुपये की तेज गिरावट के साथ 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह 4.36 फीसदी की गिरावट दशार्ती है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बहुमूल्य धातुओं ने पिछले सप्ताह के नुकसान को आगे बढ़ाया है। सोमवार को हाजिर सोना चार महीने के निचले स्तर पर फिसल गया।

    भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,836.57 अंक या 2.46 प्रतिशत गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,974.52 अंक या 2.64 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 72,558.44 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 601.85 अंक या 2.60 प्रतिशत गिरकर 22,512.65 पर बंद हुआ।

    ये भी पढ़ें : Share Market Update : शेयर बाजार ने निवेशकों को फिर दिया झटका

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDhurandhar 2 Box Office Day 4: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! 2026 की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म बनी
    Next Article धारूहेड़ा में राजपूत महिला मंडल का गठन, सुशीला शेखावत बनीं अध्यक्ष
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना 9050 रुपए टूटा, चांदी में 10,500 रुपए की गिरावट

      March 24, 2026

      20 साल में भारत उच्च-आय श्रेणी को पार कर सकता है : रिपोर्ट

      March 22, 2026

      अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी ‘आग’

      March 21, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

      March 21, 2026

      देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.052 अरब डॉलर की गिरावट

      March 21, 2026

      भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर रहेगा जारी

      March 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हमारा उद्देश्य पश्चिम एशिया तनाव का शांतिपूर्ण समाधान निकालना : पीएम

      By अंकित कुमारMarch 24, 2026

      PM Modi News : हमारा उद्देश्य पश्चिम एशिया तनाव का शांतिपूर्ण समाधान निकालना : पीएम…

      किसानों के लिए जरूरी सूचना, नियमो में बदलाव

      March 24, 2026

      सोना 9050 रुपए टूटा, चांदी में 10,500 रुपए की गिरावट

      March 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.