Close Menu
    What's Hot

    दृश्यम 3 की नई रिलीज डेट आई सामने

    March 24, 2026

    Vivo T5x 5G पहली सेल आज! 7200mAh बैटरी के साथ दमदार फोन

    March 24, 2026

    महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी

      March 24, 2026

      मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट

      March 24, 2026

      हमारा उद्देश्य पश्चिम एशिया तनाव का शांतिपूर्ण समाधान निकालना : पीएम

      March 24, 2026

      मैं ईरान की शर्त मानने को तैयार नहीं : ट्रंप

      March 24, 2026

      मिडिल ईस्ट संकट पर PM मोदी का बड़ा बयान! ‘खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

      March 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»शेयर बाजार ने निवेशकों को फिर दिया झटका
    दुनिया

    शेयर बाजार ने निवेशकों को फिर दिया झटका

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : शेयर बाजार ने निवेशकों को फिर दिया झटका
    Share Market Update : शेयर बाजार ने निवेशकों को फिर दिया झटका

    सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही सेंसेक्स 1836 तो निफ्टी 601 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों के एक बार फिर से लाखों करोड़ स्वाह

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक शेयर बाजारों में जारी गिरावट का भारतीय शेयर बाजार पर भी नकारात्मक असर पड़ा। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इससे निवेशकों को एक बार फिर से लाखों करोड़ रुपए की चपत लग गई। आपको बता दें की तीन कारोबारी सत्र में शेयर बाजार की यह दूसरी बड़ी गिरावट रही।

    इससे पहले गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। सोमवार की गिरावट के पीछे युद्ध के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, जो चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, विदेशी निधियों की निरंतर निकासी और रुपये की कमजोरी ने भी निवेशकों को जोखिम से बचने के लिए प्रेरित करना मुख्य कारण रहे।

    इस तरह रहा शेयर बाजार का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,836.57 अंक या 2.46 प्रतिशत गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,974.52 अंक या 2.64 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 72,558.44 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 601.85 अंक या 2.60 प्रतिशत गिरकर 22,512.65 पर बंद हुआ।

    इन कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा टूटे

    सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाइटन के शेयरों में सबसे ज्यादा 6.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इंटरग्लोब एविएशन, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक भी गिरावट दर्ज करने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल थीं।

    सोने और चांदी में भी गिरावट जारी

    सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर घरेलू मांग और वैश्विक रुझानों के कारण यह गिरावट आई है। सोना 9,050 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, जबकि चांदी 10,500 रुपये प्रति किलोग्राम गिरी। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 9,050 रुपये गिर गया। यह लगभग छह फीसदी की गिरावट है। अब सोने का भाव 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

    शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 10,500 रुपये की तेज गिरावट के साथ 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह 4.36 फीसदी की गिरावट दशार्ती है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बहुमूल्य धातुओं ने पिछले सप्ताह के नुकसान को आगे बढ़ाया है। सोमवार को हाजिर सोना चार महीने के निचले स्तर पर फिसल गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभगवंत मान सरकार द्वारा पुनर्वास और रोजगार में सहायता देने से नशा विरोधी अभियान के महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए
    Next Article अमिताभ संग ‘धूप में निकला न करो’ में छाई ये हसीना कहां गायब?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोने के भाव में उथल-पुथल ने मचाई सनसनी

      March 24, 2026

      बैंकिंग सेक्टर में स्थिरता लाने की आरबीआई की कवायद

      March 24, 2026

      सोना 9050 रुपए टूटा, चांदी में 10,500 रुपए की गिरावट

      March 24, 2026

      डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में फिर गिरावट

      March 24, 2026

      20 साल में भारत उच्च-आय श्रेणी को पार कर सकता है : रिपोर्ट

      March 22, 2026

      अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी ‘आग’

      March 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दृश्यम 3 की नई रिलीज डेट आई सामने

      By श्वेता चौहानMarch 24, 2026

      Drishyam 3: दृश्यम 3 की नई रिलीज डेट आई सामने मोहनलाल की फिल्म अब इस…

      Vivo T5x 5G पहली सेल आज! 7200mAh बैटरी के साथ दमदार फोन

      March 24, 2026

      महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी

      March 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.