Close Menu
    What's Hot

    सांसद मलविंदर सिंह कंग ने उत्तर भारत में किसानों की आय बढ़ाने के लिए वाघा बॉर्डर खोलने की मांग की

    March 25, 2026

    कांग्रेस को 24 अकबर रोड का दफ़्तर खाली करने का नोटिस

    March 25, 2026

    रेवाड़ी के रविंद्र हाथी के रिमांड में हुआ बडा खुलासा, जानिए पुलिस को कैसे दिया चकमा

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कांग्रेस को 24 अकबर रोड का दफ़्तर खाली करने का नोटिस

      March 25, 2026

      ट्रंप ने किया ईरान पर अमेरिका की जीत का दावा

      March 25, 2026

      उत्तर भारत में आज रात से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

      March 25, 2026

      भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश, पाकिस्तान पहले नंबर पर

      March 24, 2026

      भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त किए, 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही मिलेंगा रिफंड

      March 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»चार दिन की गिरावट के बाद सोना 1200 रुपए उछला
    दुनिया

    चार दिन की गिरावट के बाद सोना 1200 रुपए उछला

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : चार दिन की गिरावट के बाद सोना 1200 रुपए उछला
    Gold Price Update : चार दिन की गिरावट के बाद सोना 1200 रुपए उछला

    दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1.44 लाख रुपए प्रति दस ग्राम पहुंचा, चांदी के दाम रहे स्थिर

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया तनाव कम होने की उम्मीद के बाद आखिरकार कीमती धातु सोने के दाम में भी तेजी देखने को मिली। भारतीय सर्राफा बाजार में यह तेजी चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद दिखाई दी। जबकि अंतरराष्टÑीय बाजार में यह तेजी 9 दिन बाद दिखाई दी। दरअसल जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमलों पर पांच दिवसीय युद्धविराम की घोषणा की उसी से सर्राफा बाजार का माहौल बदल गया। जिसके चलते अंतरराष्टÑीय और घरेलू बाजार में तेजी देखने को मिली।

    दिल्ली सर्राफा बाजार में इस तरह रहे दाम

    अखिल भारतीय सरार्फा एसोसिएशन के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में सोने के दाम बढ़े। चार दिनों की गिरावट के बाद सोना 1,200 रुपये बढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। हालांकि, चांदी का भाव 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा। सोमवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। व्यापारियों ने घरेलू सोने के दाम में उछाल का कारण बताया।

    उन्होंने वैश्विक कमोडिटी बाजारों में सुधार को मुख्य कारण बताया। हाल की तेज गिरावट के बाद निचले स्तरों पर कुछ खरीदारी भी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी हाजिर सोने में तेजी देखी गई। नौ सत्रों की गिरावट के बाद इसमें उछाल आया। यह 16.96 डॉलर बढ़कर 4,423.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 1.03 फीसदी बढ़कर 69.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

    भारतीय शेयर बाजार भी उछला

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,372.06 अंक या 1.89 प्रतिशत बढ़कर 74,068.45 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,793 अंक या 2.46 प्रतिशत की तेजी आई और यह 74,489.39 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 399.75 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 22,912.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन, इटरनल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे बड़े विजेता रहे।

    इस मामले में पावर ग्रिड और स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ही एकमात्र पिछड़ने वाली कंपनियां थीं। जानकारों का कहना है कि मंगलवार की तेजी के पीछे ट्रंप का वह बयान रहा जिसमें उसने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए दी गई समय सीमा को बढ़ा दिया है, जो फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच रणनीतिक रूप से स्थित एक जहाजरानी मार्ग है, और यह भी कहा कि वह ईरानी ऊर्जा स्थलों पर हमले को पांच दिनों के लिए स्थगित कर देंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article1.78 अरब डॉलर में बिकी आरसीबी
    Next Article दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, दो की मौत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      देश में एलपीजी आपूर्ति जल्द होगी सामान्य

      March 25, 2026

      भारतीय शेयर बाजार में उठापटक का दौर जारी

      March 25, 2026

      शेयर बाजार ने निवेशकों को फिर दिया झटका

      March 24, 2026

      सोने के भाव में उथल-पुथल ने मचाई सनसनी

      March 24, 2026

      बैंकिंग सेक्टर में स्थिरता लाने की आरबीआई की कवायद

      March 24, 2026

      सोना 9050 रुपए टूटा, चांदी में 10,500 रुपए की गिरावट

      March 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सांसद मलविंदर सिंह कंग ने उत्तर भारत में किसानों की आय बढ़ाने के लिए वाघा बॉर्डर खोलने की मांग की

      By श्वेता चौहानMarch 25, 2026

      आम आदमी पार्टी (आप) सांसद मलविंदर सिंह कंग ने वित्तीय बिल 2026 पर बोलते हुए…

      कांग्रेस को 24 अकबर रोड का दफ़्तर खाली करने का नोटिस

      March 25, 2026

      रेवाड़ी के रविंद्र हाथी के रिमांड में हुआ बडा खुलासा, जानिए पुलिस को कैसे दिया चकमा

      March 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.