अपनी हार को समझौते का नाम नहीं दें
Iran US Israel War, (द भारत ख़बर), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ईरान ने ट्रम्प की युद्धविराम कोशिशों को लेकर अमेरिका पर कड़ा हमला बोला। ईरान के एक सैन्य प्रवक्ता ने बुधवार को अमेरिका के युद्धविराम दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका दरअसल खुद से ही बातचीत कर रहा है। ईरानी सेना के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोलफघारी ने यह बयान सरकारी टीवी पर प्रसारित एक रिकॉर्डेड वीडियो में दिया।
उन्होंने कहा, आप जिस ताकत की बात करते थे, वह अब नाकामी में बदल गई है। आप खुद को दुनिया की महाशक्ति कहते हैं, लेकिन अगर यह ताकत आपके पास होती तो अब तक इस हालात से बाहर निकल चुके होते। अपनी हार को समझौते का नाम मत दीजिए। आपके खोखले वादों का दौर अब खत्म हो चुका है।
कहा- हम जैसे लोग आप जैसे लोगों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे
जोलफघारी ने आगे तंज कसते हुए कहा, क्या आपके अंदरूनी हालात इतने खराब हो गए हैं कि आप खुद से ही बातचीत कर रहे हैं? जोलफघारी का यह बयान उस वक्त आया जब ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को 15 बिंदुओं वाला युद्धविराम प्रस्ताव भेजा है।
उन्होंने साफ कहा, पहले दिन से हमारा रुख एक ही रहा है और आगे भी रहेगा। हम जैसे लोग आप जैसे लोगों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे। न अभी किया है, न आगे करेंगे।
यह भी पढ़ें : Supreme Court: महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी

