Close Menu
    What's Hot

    Breaking news: हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना: जानिये फैमिली आईडी क्यों जरूरी है?

    March 26, 2026

    Punjab News : अमन अरोड़ा बोले- ‘AAP’ सरकार आरोपों पर तेजी से कार्रवाई करती है, जवाबदेही सुनिश्चित करती है

    March 26, 2026

    Akshara Singh का इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं‘- बस इतना कह दो मैं हूं ना

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे लोगों की बस नदी मे गिरी

      March 26, 2026

      जंग खत्म करने का फैसला हमारा होगा : ईरान

      March 26, 2026

      वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

      March 25, 2026

      नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

      March 25, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका के खोखले वादों का दौर खत्म हुआ, ताकत होती तो जीत चुका होता

      March 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे लोगों की बस नदी मे गिरी
    Breaking News

    ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे लोगों की बस नदी मे गिरी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Bangladesh Bus Accident : ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे लोगों की बस नदी मे गिरी
    Bangladesh Bus Accident : ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे लोगों की बस नदी मे गिरी

    बस में सवार थे 40 लोग, 16 शव बरामद किए गए, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

    Bangladesh Bus Accident (द भारत ख़बर), ढाका : बांग्लादेश में एक दुखदायी हादसा उस समय हो गया जब यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में उस समय गिर गई जब वह एक नांव में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान नाव और बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पद्मा नदी में गिर गई। बस में 40 लोग सवार थे जिनमें से ज्यादा संख्या उन लोगों की थी जो ईद की छुट्टियां मनाकर वापस लौट रहे थे। बांग्लादेशी पुलिस द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार इस हादसे में अब तक 16 शव बरामद किए गए है जबकि सात लोग लापता हैं।

    पीएम ने दिए हादसे की जांच के आदेश

    जानकारी के अनुसार यह हादसा राजबाड़ी जिले के दौलतदिया टर्मिनल पर हुआ, जब बस नाव पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से बस सीधे पद्मा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कई यात्री एक ही परिवार के थे। जो लोग बस के बाहर खड़े थे, वे बच गए, लेकिन उनके अपने लोग बस के अंदर ही डूब गए, जिससे माहौल बेहद दर्दनाक हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी ली और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

    14 शव बस के अंदर से बरामद किए गए

    जब बस को बाहर निकाला गया तो उसके अंदर से 14 शव मिले, जबकि उससे पहले गोताखोरों ने दो महिलाओं के शव बरामद किए थे। इस तरह कुल 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अभी भी कई लोग लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। सेना, पुलिस, फायर सर्विस और कोस्ट गार्ड की टीम मिलकर सर्च आॅपरेशन चला रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब बस फेरी की ओर बढ़ रही थी, तभी एक छोटी नाव (यूटिलिटी फेरी) ने पोंटून को टक्कर मार दी। इससे बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे नदी में गिर गई। कुछ लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे या उन्हें बचा लिया गया, लेकिन ज्यादातर यात्री बस के अंदर ही फंसे रह गए।

    ये भी पढ़ें : Pakistan-Afghanistan War Update : पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना में फिर गोलीबारी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में महंगा हुआ घर खरीदना, इतने फीसदी तक बढ़ी किफायती आवास की कीमतें, जानें पूरी डिटेल
    Next Article Vivo V70 FE लॉन्च जल्द! 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी वाला पावरफुल फोन
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      जंग खत्म करने का फैसला हमारा होगा : ईरान

      March 26, 2026

      वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

      March 25, 2026

      नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

      March 25, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका के खोखले वादों का दौर खत्म हुआ, ताकत होती तो जीत चुका होता

      March 25, 2026

      देश के इस राज्य में 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बेडमिंटन चैंपियनशिप

      March 25, 2026

      पश्चिम एशिया के हालात पर जारी सर्वदलीय बैठक का टीएमसी ने किया बहिष्कार, राहुल गांधी भी नहीं होंगे शामिल

      March 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Breaking news: हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना: जानिये फैमिली आईडी क्यों जरूरी है?

      By प्रमोद रिसालियाMarch 26, 2026

      Breaking news: हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना.स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला से विशेष बातचीत(50 सवाल–जवाब,…

      Punjab News : अमन अरोड़ा बोले- ‘AAP’ सरकार आरोपों पर तेजी से कार्रवाई करती है, जवाबदेही सुनिश्चित करती है

      March 26, 2026

      Akshara Singh का इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं‘- बस इतना कह दो मैं हूं ना

      March 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.