Close Menu
    What's Hot

    घर बैठे देखें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, इस दिन और इस चैनल पर होगा बड़ा प्रीमियर

    March 31, 2026

    पश्चिमी एशिया तनाव से शेयर बाजार पस्त

    March 31, 2026

    फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

      March 31, 2026

      भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, यूसीसी लागू करने का वादा

      March 31, 2026

      हल्की बारिश, तेज हवाओं से मौसम में ठंडक

      March 31, 2026

      ईरान पर अंतिम प्रहार के लिए अमेरिका तैयार

      March 30, 2026

      खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की प्लानिंग, अंगोला से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां

      March 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत और नीदरलैंड मजबूत करेंगे आपसी व्यापारिक रिश्ते
    दुनिया

    भारत और नीदरलैंड मजबूत करेंगे आपसी व्यापारिक रिश्ते

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-Netherlands Trade : भारत और नीदरलैंड मजबूत करेंगे आपसी व्यापारिक रिश्ते
    India-Netherlands Trade : भारत और नीदरलैंड मजबूत करेंगे आपसी व्यापारिक रिश्ते

    पीएम नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड प्रधानमंत्री रॉब जेटन से की फोन पर बातचीत

    India-Netherlands Trade (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत और नीदरलैंड निकट भविष्य में आपसी व्यापारिक रिश्ते मजबूत करने के लिए तैयार हैं। जल्द ही दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल एक दूसरे देशों का दौरा करेंगे और कई क्षेत्रों में मिलकर व्यापार करने और आपसी सहयोग मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन से फोन पर बातचीत की।

    टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आज नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन से बात करके मुझे खुशी हुई। हमने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्टर, मेगा वाटर प्रोजेक्ट्स, ग्रीन हाइड्रोजन और टैलेंट मोबिलिटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया।

    पश्चिम एशिया हालात पर भी की चर्चा

    इस दौरान पश्चिम एशिया की हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इस बातचीत में क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया गया। पश्चिम एशिया में 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने कई विश्व नेताओं से बात की है। इनमें सऊदी अरब, यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, ईरान, फ्रांस, इस्राइल और मलयेशिया के नेता शामिल हैं।

    ईरान की नौसेना और मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर रहे : अमेरिका

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बताया कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना और रक्षा उद्योग को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को हमेशा के लिए खाड़ी पर कब्जा करने की अनुमति नहीं देंगे और अमेरिका अपने उद्देश्यों को कुछ ही हफ्तों में हासिल कर लेगा। रूबियो ने कहा कि हम ईरान की नौसेना और मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर रहे हैं और उनके रक्षा उद्योग को भी कमजोर कर रहे हैं, ताकि वे भविष्य में नए मिसाइल या ड्रोन न बना सकें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNirmala Sitharaman : बैंकिंग सेक्टर की मजबूती पर सरकार का फोकस : निर्मला सीतारमण
    Next Article किसानों के लिए खुशखबरी!’सब्जी उगाओ और हजारों इनाम पाओ’, हरियाणा सरकार ने शुरू की ये खास योजना, देखें डिटेल्स
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      पश्चिमी एशिया तनाव से शेयर बाजार पस्त

      March 31, 2026

      LPG Crisis : देश में नहीं है एलपीजी की किल्लत : पेट्रोलियम मंत्रालय

      March 31, 2026

      Nirmala Sitharaman : बैंकिंग सेक्टर की मजबूती पर सरकार का फोकस : निर्मला सीतारमण

      March 31, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपए की हालत पतली

      March 31, 2026

      भारत सरकार 50 लाख नए पीएनजी कनेक्शन देगी

      March 29, 2026

      भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर

      March 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      घर बैठे देखें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, इस दिन और इस चैनल पर होगा बड़ा प्रीमियर

      By श्वेता चौहानMarch 31, 2026

      Dhurandhar TV Premiere: घर बैठे देखें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, इस दिन और इस चैनल…

      पश्चिमी एशिया तनाव से शेयर बाजार पस्त

      March 31, 2026

      फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

      March 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.