Close Menu
    What's Hot

    अप्रैल में आएगा सस्पेंस का तूफान! ‘तू या मैं’ OTT पर इस तारीख को देगी दस्तक

    April 2, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में पेश करेंगे सीएपीएफ बिल

    April 2, 2026

    Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें ताजा भाव

    April 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में पेश करेंगे सीएपीएफ बिल

      April 2, 2026

      आज क्या है 2 अप्रैल 2026, क्या आज पूर्णिमा है, आज हनुमान जयंती है क्या, जानें आज खुद पूजा कैसे करें ?

      April 2, 2026

      West Asia Crisis : खाड़ी देशों में आठ भारतीयों की मौत : विदेश मंत्रालय

      April 2, 2026

      विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को की वापस लेने की मांग

      April 1, 2026

      अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल लोकसभा में पास

      April 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत पहुंच रहे कच्चे तेल से लदे जहाज
    दुनिया

    भारत पहुंच रहे कच्चे तेल से लदे जहाज

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Crude Oil Reserves : भारत पहुंच रहे कच्चे तेल से लदे जहाज
    Crude Oil Reserves : भारत पहुंच रहे कच्चे तेल से लदे जहाज

    कर्नाटक के न्यू मंगलौर पोर्ट पर पहुंचे दो जहाज, एक अन्य चार अप्रैल को पहुंचेगा

    Crude Oil Reserves (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों से जहां विश्व के बहुत सारे देश तेल व गैस किल्लत से जूझ रहे हैं वहीं भारत इस मुश्किल स्थिति से खुद को लगातार निकाल रहा है। यह भारत सरकार की नीति और दूरदर्शिता ही है कि हॉर्मुज स्ट्रेट जहां ईरान ने पूरी दुनिया के लिए बंद कर दी थी वहीं उस समय भारत के कई तेल और गैस से लदे पोत वहां से सुरक्षित निकले।

    जिससे भारत जैसे विशाल देश में तेल और गैस की किसी तरह की किल्लत नहीं हुई। इतना ही नहीं भारत केवल हॉर्मुज स्ट्रेट पर ही निर्भर नहीं रहा बल्कि उसने विश्व के अन्य हिस्सों से भी कच्चा तेल और गैस आयात शुरू कर दी। इनमें से ईरान भी एक ऐसा देश है जहां से भारत ने सात साल बाद कच्चा तेल आयात किया है।

    अफ्रीका और रूस से आई कच्चे तेल की खेप

    इस बीच, कर्नाटक के न्यू मंगलौर पोर्ट पर औद्योगिक गतिविधियों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। यहां दो और विशालकाय कच्चे तेल से लदे जहाज पहुंच चुके हैं। इस बड़ी खेप के आने से ‘मंगलौर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड’ (टफढछ) के लिए कच्चे तेल की हालिया सप्लाई काफी मजबूत हो गई है। अफ्रीका और रूस से आए इन दोनों जहाजों में कुल मिलाकर 1.85 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कच्चा तेल मौजूद है।

    जानकारी के मुताबिक, इस कड़ी में पहला जहाज ‘सनराइज वे’ सोमवार को ही यहां पहुंच गया था। यह जहाज अपने साथ अफ्रीका के मांडजी से कुल 88,152 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आया है। खबर लिखे जाने तक जहाज से तेल खाली करने का काम तेजी से चल रहा है।

    97,354 मीट्रिक टन कच्चा तेल भी पहुंचा

    इसी बीच, समंदर की लहरों को चीरता हुआ एक और बड़ा टैंकर ‘नागार्जुन’ भी न्यू मंगलौर पोर्ट के सिंगल पॉइंट मूरिंग पर पहुंच चुका है। अधिकारियों ने बताया कि यह जहाज रूस के प्रिमोर्स्क पोर्ट से रवाना हुआ था। इसमें 97,354 मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा हुआ है। इस जहाज से तेल को उतारने का काम आज यानी 1 अप्रैल से ही शुरू किया जाना तय हुआ है। बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती। पोर्ट अथॉरिटी ने एक और अच्छी खबर देते हुए बताया कि आने वाले 3 अप्रैल को ‘देशभक्त’ नाम का एक और बड़ा टैंकर यहां पहुंचने वाला है।

    सरकार का यह बयान आया था सामने

    सरकार ने साफ कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। रोजाना 55 लाख से ज्यादा सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है। हालांकि अफवाहों के कारण कुछ जगहों पर भीड़ देखी गई। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर खरीदारी न करें और अफवाहों पर भरोसा न करें। सरकार ने यह भी कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखने की पूरी कोशिश की जा रही है।

    ये भी पढ़ें : GST Collection : जीएसटी कलेक्शन से भरी केंद्र सरकार की तिजोरी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWest Asia Crisis : खाड़ी देशों में आठ भारतीयों की मौत : विदेश मंत्रालय
    Next Article आज क्या है 2 अप्रैल 2026, क्या आज पूर्णिमा है, आज हनुमान जयंती है क्या, जानें आज खुद पूजा कैसे करें ?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जीएसटी कलेक्शन से भरी केंद्र सरकार की तिजोरी

      April 2, 2026

      भारतीय रेलवे ने बनाया कमाई का रिकॉर्ड

      April 2, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव, कम हो सकती है भारत की विकास दर

      April 1, 2026

      कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 218 रुपए बढ़े

      April 1, 2026

      सात साल बाद भारत ने ईरान से मंगवाई तेल की खेप

      April 1, 2026

      रुपए में गिरावट असामान्य नहीं : एसबीआई

      April 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अप्रैल में आएगा सस्पेंस का तूफान! ‘तू या मैं’ OTT पर इस तारीख को देगी दस्तक

      By श्वेता चौहानApril 2, 2026

      Tu Ya Main OTT Release: अप्रैल में आएगा सस्पेंस का तूफान! ‘तू या मैं’ OTT…

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में पेश करेंगे सीएपीएफ बिल

      April 2, 2026

      Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें ताजा भाव

      April 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.