Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Update Today: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आज भी झमाझम बारिश, हिमाचल में रेड अलर्ट, जानें वेदर अपडेट | National

    July 23, 2026

    Google ने मुनाफे के सारे रिकॉर्ड तोड़े, इतना कमाया कि बन गया इतिहास, जानें कितनी कमाई हुई

    July 23, 2026

    Sooryavanshi To Play Vs Zimbabwe? क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया अपडेट | Sports

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत हुई रद्द, फिर जाना होगा जेल ! | National

      July 23, 2026

      CPSE Employees DA Hike: सीपीएसई के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जुलाई से होगा लागू | National

      July 23, 2026

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»AIU राष्ट्रीय कव्वाली महोत्सव में IGU Rewari के छात्रों ने फिर मारी बाजी
    हरियाणा

    AIU राष्ट्रीय कव्वाली महोत्सव में IGU Rewari के छात्रों ने फिर मारी बाजी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के छात्रों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। Association of Indian Universities (AIU) द्वारा मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद में आयोजित 8वें राष्ट्रीय कव्वाली महोत्सव में विश्वविद्यालय की टीम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रस्तुति देते हुए तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि ने न केवल विश्वविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरित करने का कार्य किया है।रेवाड़ी की न्यूज:Rewari News: धारूहेड़ा, बावल के औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी रफ्तार, जल्द रेवाड़ी तक होगा RRTS का विस्तार

    तीसरा स्थान प्राप्त कर लहराया परचम: इस महोत्सव में देशभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जहां प्रतिभागियों ने अपनी कला, सुर और ताल के माध्यम से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऐसे कठिन और उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की टीम का तीसरा स्थान प्राप्त करना उनकी मेहनत, लगन और सामूहिक समर्पण का परिणाम है।IGU Rewari

    इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. करण सिंह ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र लगातार राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कुलपति प्रो. असीम मिगलानी एवं कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में छात्र कल्याण विभाग विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।रेवाड़ी की न्यूज:Mahashay Bhim Singh Memorial Ceremony : लोकगायक दीपचंद कपूरी व नरेश कुमार पुरस्कृत

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया नाम रोशन: निदेशक छात्र कल्याण प्रो. अदिति शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फोक डांस एवं माइम प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक प्राप्त किया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय के छात्र इसी प्रकार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।IGU Rewari

    उत्कृष्ट प्रदर्शन किया: सहायक निदेशक छात्र कल्याण डॉ. सुशांत यादव ने टीम की तैयारी और सफलता के पीछे के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस टीम का प्रतिनिधित्व राजकीय कन्या महाविद्यालय, नारनौल द्वारा किया गया। टीम के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में प्राचार्य प्रो. ओ.पी. सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, वहीं टीम इंचार्ज डॉ. बलवान एवं डॉ. ममता के विशेष प्रयासों ने छात्रों को इस स्तर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने बताया कि इस टीम में जीसीडब्ल्यू, नारनौल के छात्रों के साथ-साथ आरपीएस कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे, जिन्होंने मिलकर सामूहिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


    haryana news 2026 04 06T215348.563

    उन्होंने आगे बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। इसी क्रम में शीघ्र ही कुलपति द्वारा विजेता छात्रों को सम्मानित किया जाएगा तथा विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार उन्हें सांस्कृतिक छात्रवृत्ति (Cultural Stipend) भी प्रदान की जाएगी।IGU Rewari

    इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है कि वे अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर किसी भी मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।रेवाड़ी की न्यूज:Haryana crime: रेवाड़ी से चोरी हुई पूर्व मंत्री की स्कारपियों जोधपुर से बरामद

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab News: अकालियों ने पंजाब को लूटने की आदत नहीं छोड़ी, रैली में….
    Next Article एलडीएफ का भाजपा के साथ गुप्त समझौता, इसीलिए सबरीमाला चोरी पर चुप रहे पीएम मोदी: प्रियंका
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    बारिश, गर्मी और ओलावृष्टि से फसल है बचानी, तो अपनाएं नेट हाउस खेती.. यहां जानिए इसके अनगिनत फायदे

    July 23, 2026

    मुख्य आरोपी रोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

    July 23, 2026

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026

    पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

    July 22, 2026

    हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग

    July 22, 2026

    खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    IMD Weather Update Today: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आज भी झमाझम बारिश, हिमाचल में रेड अलर्ट, जानें वेदर अपडेट | National

    By परवेश चौहानJuly 23, 2026

    आज का मौसम, 23 जुलाई 2026 | IMD Weather Forecast IMD Weather Forecast 23 July:…

    Google ने मुनाफे के सारे रिकॉर्ड तोड़े, इतना कमाया कि बन गया इतिहास, जानें कितनी कमाई हुई

    July 23, 2026

    Sooryavanshi To Play Vs Zimbabwe? क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया अपडेट | Sports

    July 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.