Close Menu
    What's Hot

    मुंबई के अनुभव पर भारी पड़ा युवा जोश

    April 8, 2026

    बारिश, ओलावृष्टि से गिरा पारा

    April 8, 2026

    हरियाणा में बिगड़ा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बारिश, ओलावृष्टि से गिरा पारा

      April 8, 2026

      अमेरिका-ईरान ने की सीजफायर की घोषणा

      April 8, 2026

      पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को राजनाथ का जवाब- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने

      April 7, 2026

      पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, हर परिवार को 10 लाख तक मुफ्त इलाज देने का वादा

      April 7, 2026

      ट्रम्प की धमकी- ईरान में आज रात पूरी सभ्यता खत्म होगी, जो कभी नहीं लौटेगी, ईरान बोला- ऐसा जवाब देंगे, जिसे भूल नहीं पाओगे

      April 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत से गेहूं आयात करेगा बांग्लादेश
    दुनिया

    भारत से गेहूं आयात करेगा बांग्लादेश

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis : पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से गेहूं आयात करेगा बांग्लादेश
    West Asia Crisis : पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से गेहूं आयात करेगा बांग्लादेश

    होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने से सप्लाई चेन हुई बाधित, भारत के पड़ोसी देश में गेहूं की कमी

    West Asia Crisis (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते ईरान ने अपने समुद्री क्षेत्र से गुजरने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित कर दिया है। इस अति महत्वपूर्ण मार्ग के बाधित होने से विश्व की सप्लाई चेन बहुत बुरी तरह से चरमरा गई है।

    हजारों जहाज इस जगह फंसे हुए हैं और विश्व में जरूरी सामान की किल्लत महसूस की जा रही है। भारत के पड़ौसी देश बांग्लादेश में भी इस मार्ग के बाधित होने से आयात होने वाला सामान नहीं आ पा रहा है। जिसके चलते वहां पर अन्न की कमी वह भी विशेषकर गेहूं की कमी हो रही है। जिसके चलते अब बांग्लादेश भारत से गेहंू खरीद का विचार बना रहा है।

    जरूरत का 80 प्रतिशत गेहूं आयात करता है बांग्लादेश

    बांग्लादेश अपनी जरूरत का लगभग 80 फीसदी गेहूं आयात करता है। यानी वह अपनी गेहूं की जरूरत को पूरा करने के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। रूस, कनाडा, यूक्रेन और अमेरिका जैसे देशों से बांग्लादेश गेहूं आयात करता है। लेकिन इस बार कहानी बदलती हुई नजर आ रही है। बांग्लादेश भारत से गेहूं खरीदने की योजना बना रहा है।

    इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि पड़ोसी बांग्लादेश घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत से गेहूं खरीदना चाहता है। व्यापारियों को उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक आपूर्ति में आई बाधाओं के बीच, बांग्लादेश बड़ी मात्रा में गेहूं का आयात करेगा। यही कारण है कि दोनों देशों के व्यापारी सौदे पक्के करने के लिए बातचीत में लगे हुए हैं।

    भारत गेहूं उत्पादन में विश्व में दूसरे नंबर पर

    भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट आॅफ एग्रीकल्चर के अनुसार भारत दुनियाभर का लगभग 14 फीसदी गेहूं का उत्पादन करता है। वहीं, चीन इस मामले में नंबर वन पर है। वह वैश्विक जरूरतों का 17 फीसदी गेहूं उत्पादन करता है।

    भारत ने 13 फरवरी को निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया। इस प्रतिबंध के हटने से 25 लाख टन अनाज और 5 लाख टन अतिरिक्त गेहूं-आधारित उत्पादों, जैसे सूजी, के निर्यात की अनुमति मिल गई। इससे एक महीने पहले, सरकार ने 5 लाख टन गेहूं के आटे के निर्यात की अनुमति दी थी। बांग्लादेश ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 में 2.2 मिलियन टन से ज्यादा गेहूं आयात किया था। यह पिछले वर्ष की तुलना में 57 फीसदी अधिक था।

    ये भी पढ़ें : India GDP Growth Rate : भारत की जीडीपी वृद्धि 6.2 फीसदी रहने का अनुमान : रिपोर्ट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका-ईरान ने की सीजफायर की घोषणा
    Next Article धुरंधर 2′ का सुनामी अटैक! साउथ की दो सबसे बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड एक साथ चकनाचूर होने को तैयार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका-ईरान युद्ध थमते ही गिरे क्रूड के दाम

      April 8, 2026

      Business News Hindi : विकसित भारत लक्ष्य के सामने दोहरी चुनौतियां : वित्त मंत्री

      April 7, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की कड़ी निगरानी हो रही : केंद्र

      April 7, 2026

      बैंक शेयरों की खरीदारी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा

      April 7, 2026

      सोना 1100 रुपए टूटा, चांदी भी 2290 रुपए हुई सस्ती

      April 7, 2026

      देश में खाद्यान्न स्टॉक मानकों से तीन गुना ज्यादा

      April 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुंबई के अनुभव पर भारी पड़ा युवा जोश

      By परवेश चौहानApril 8, 2026

      MI vs RR Match Highlights : मुंबई के अनुभव पर भारी पड़ा राजस्थान का युवा…

      बारिश, ओलावृष्टि से गिरा पारा

      April 8, 2026

      हरियाणा में बिगड़ा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

      April 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.