
Assembly Elections-2026, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केरलम, असम और पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। तीनों राज्यों में इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई है और कांग्रेस ने इसे सत्ता विरोधी की लहर बताते हुए तीनों राज्यों में अपनी जीत का दावा किया है। पार्टी नेता राशिद अल्वी ने यह बात कही है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला भी बोला। केंद्रीय चुनाव आयोग ने केरलम, असम और पुडुचेरी में मतदान प्रतिशत को ऐतिहासिक बताया है।
कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में
रिकॉर्ड मतदान को देखते हुए सियासी हलकों में हलचल बढ़ने के बाद राशिद अल्वी ने शुक्रवार को मीडिया के साथ बातचीत में दावा किया कि तीनों राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अबकी वोटिंग प्रतिशत काफी ऊंचा रहा है। पुडुचेरी में लगभग 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है वहीं असम में तकरीबन 85 फीसदी वोट पड़े हैं। अल्वी ने कहा कि जब भी मतदान का प्रतिशत इतना अधिक होता है, तो यह आमतौर पर सत्ता के खिलाफ लहर का संकेत होता है।
असम सीएम सरमा के आचरण पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता अल्वी को विशेष तौर पर केरलम में पार्टी की विजय का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, विपक्षी पार्टियों के कुछ लीडर भी मान रहे हैं कि राज्य में इस दफा कांग्रेस की सरकार बन सकती है। साथ ही पुडुचेरी व असम में भी चुनावी नतीजे कांग्रेस की ओर जा सकते हैं। राशिद अल्वी अल्वी ने असम सीएम सरमा के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का व्यवहार मर्यादित होना चाहिए, लेकिन वर्तमान स्थिति में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) ने तीन राज्यों में हुए मतदान को लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी की मजबूत मिसाल बताई। भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक असम में 85.38 प्रतिशत मतदान अब तक की सबसे अधिक वोटिंग है। वहीं पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड 89.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं केरलम में 78.03 प्रतिशत मतदान हुआ और यह भी रिकॉर्ड है। खात चीज यह रही है कि केरलम और असम में महिला वोटर्स की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही है।
ये भी पढ़ें : West Bengal Polls: अमित शाह आज जारी करेंगे भाजपा का पश्चिम बंगाल घोषणापत्र
