Close Menu
    What's Hot

    मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

    April 10, 2026

    अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी किया बीजीपी का ‘भरोसा पत्र’

    April 10, 2026

    आधार कार्ड में पिता का नाम हो गया है गलत? घर बैठे ऐसे करें ठीक

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी किया बीजीपी का ‘भरोसा पत्र’

      April 10, 2026

      केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, राशिद अल्वी ने किया कांग्रेस की जीत का दावा

      April 10, 2026

      ईरान के ऐलान के बाद भी होर्मुज से गुजरने से कतरा रहे जहाज

      April 10, 2026

      खाड़ी देशों से 1800 से अधिक नाविक सुरक्षित निकाले : केंद्र

      April 10, 2026

      Nitin Nabin: समाज में जहर घोलने की कोशिश कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे: नितिन नवीन

      April 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, April 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»विकसित भारत की राह को आसान बनाएगा रेलवे
    दुनिया

    विकसित भारत की राह को आसान बनाएगा रेलवे

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Indian Railway : विकसित भारत की राह को आसान बनाएगा रेलवे
    Indian Railway : विकसित भारत की राह को आसान बनाएगा रेलवे

    रेलवे ने 2030 तक तीन हजार मिलियन टन माल ढुलाई का रखा लक्ष्य, वित्त वर्ष 2025-26 अवधि में रेलवे ने कुल 1670 मिलियन टन माल ढुलाई की

    Indian Railway (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत में जहां परिवहन का सबसे बड़ा साधन है वहीं यह माल ढुलाई के लिए भी सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। यह जहां अन्य साधनों से सस्ता है वहीं सुरक्षित भी है। एक तरफ जहां इससे उद्योगपतियों को लाभ मिलता है वहीं रेलवे भी माल ढुलाई से मोटी कमाई हर साल करता है।

    जोकि देश के विकास में काम आती है। वहीं अब रेलवे अपने को पहले से ज्यादा मजबूत और अपग्रेड करने में जुटा है। इसके साथ ही रेलवे ने खुद के लिए जो लक्ष्य रखा है वह 2030 तक माल ढुलाई की क्षमता प्रतिवर्ष 3000 मिलियन टन करना है। जिससे लोगों को तो फायदा होगा ही साथ ही रेलवे की कमाई भी बढ़ेगी।

    वर्तमान में रेलवे की माल ढुलाई में 30 फीसदी भागीदारी

    एसोचैम-एईएससीएलए की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल माल ढुलाई में रेलवे की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है। जो आगे बढ़ने की बड़ी संभावनाएं दिखाती है। रेलवे सेक्टर इस समय तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जैसी बड़ी परियोजनाओं और लगभग पूरी हो चुकी विद्युतीकरण प्रक्रिया से रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ी है और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी मजबूत हुई है। इन सुधारों की वजह से अब माल ढुलाई पहले से ज्यादा तेज, सस्ती और भरोसेमंद हो रही है।

    माल ढुलाई में भी बनाया नया रिकॉर्ड

    रेलवे ने माल ढुलाई में नया रिकॉर्ड बनाया है। वित्त वर्ष 2025-26 अवधि में रेलवे ने कुल 1670 मिलियन टन माल का परिवहन किया है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.25 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान वैगनों की संख्या में भी 4.56 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। यह आंकड़ा 2024-25 में 2,79,12,271 से बढ़कर 2025-26 में 2,91,86,475 हो गया है। रेलवे का कहना है, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में रेलवे की भूमिका मजबूत हुई है। यह रिकॉर्ड संचालन में सुधार, क्षमता बढ़ने और रेल पर बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

    बीते साल इतनी रही यात्रियों की संख्या

    भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में यात्रियों की संख्या और आय में मजबूत बढ़ोत्तरी दर्ज की है। इस दौरान कुल यात्रियों की संख्या 741 करोड़ पहुंची। जो 2024-25 के 716 करोड़ से 3.54 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, रेलवे की कुल कमाई भी करीब 80,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जो पिछले वर्ष के 75,500 करोड़ रुपये से 5.96 प्रतिशत अधिक है।

    ये भी पढ़ें : India GDP Growth : विश्व बैंक के भारत की विकास दर बढ़ाई

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article8000mAh बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ आया ये नया टैबलेट
    Next Article Ranveer Singh की ‘धुरंधर 2’ OTT पर कब आएगी? फैंस के इंतजार का जवाब आया सामने
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      विश्व बैंक के भारत की विकास दर बढ़ाई

      April 10, 2026

      India-US Trade Talks : भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी : विक्रम मिस्री

      April 10, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव के बावजूद वस्तु और सेवा निर्यात बढ़ने की उम्मीद

      April 10, 2026

      LPG Supply : हमने 100 प्रतिशत एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित की : सुजाता शर्मा

      April 10, 2026

      सोना 3200 रुपए महंगा, चांदी 11 हजार रुपए उछली

      April 9, 2026

      देश में कोयले के पर्याप्त भंडार : केंद्र

      April 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

      By श्वेता चौहानApril 10, 2026

      पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, स्थानीय निकाय तथा बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने…

      अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी किया बीजीपी का ‘भरोसा पत्र’

      April 10, 2026

      आधार कार्ड में पिता का नाम हो गया है गलत? घर बैठे ऐसे करें ठीक

      April 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.