ईरान बोला- बैठक फेल हुई तो यूएस-इजराइल जिम्मेदार
Pakistan US Iran War Ceasefire Meeting, (द भारत ख़बर), इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच जारी सीजफायर वार्ता एक्सपर्ट लेवल पर पहुंच गई है। इनमें सुरक्षा, राजनीति, सेना, अर्थव्यवस्था और कानून से जुड़े लोग शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के नेता सीधे बातचीत कर रहे हैं। बैठक में पाकिस्तानी प्रतिनिधि भी मौजूद हैं।
हालांकि अभी तक इस बातचीत की कोई तस्वीर नहीं आई है। अमेरिका का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरान का नेतृत्व संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं।
47 साल दोनों देश आमने-सामने
47 साल पहले यानी 1979 में ईरान की इस्लामिक क्रांति के बाद ये पहली बार है जब दोनों देश इतने बड़े स्तर पर आमने-सामने बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले ईरान ने कहा था कि अगर इस्लामाबाद में चल रही बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, तो सिर्फ इजराइल को दोष नहीं दिया जा सकता। इजराइल और अमेरिका के फैसले जुड़े हैं, इसलिए वार्ता फेल होने पर जिम्मेदारी अमेरिका पर भी होगी।
ये भी पढ़ें : Jyotiba Phule Birth Anniversary: महिलाओं व वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने में अग्रणी थे फुले : मोदी

