Close Menu
    What's Hot

    सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक

    April 11, 2026

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रन का लक्ष्य

    April 11, 2026

    पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता जारी

      April 11, 2026

      PM मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को 200वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      April 11, 2026

      बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

      April 11, 2026

      इस्लामाबाद पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

      April 11, 2026

      आज अमेरिका-ईरान में सुलह की उम्मीद

      April 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला
    पंजाब

    पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ :पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि राज्य ने पर्यावरण श्रेणी में प्रतिष्ठित स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड 2025 हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ फसल अवशेष प्रबंधन के क्षेत्र में पंजाब की रणनीति को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के निरंतर और सुनियोजित प्रयासों को दिया।

    पंजाब भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में फसली अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 में जहां ऐसे मामलों की संख्या 83,002 थी, वहीं 2025-26 में यह घटकर मात्र 5,114 रह गई है। यह गिरावट राज्य की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता और प्रभावी नीति-क्रियान्वयन का प्रमाण है।

    मंत्री ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) और प्रदेश के किसान समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसानों की जागरूकता, सहयोग और प्रशासन की दूरदर्शी सोच का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा, “यह पुरस्कार पंजाब के किसानों की दृढ़ इच्छाशक्ति और हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में हमने इस गंभीर समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया है।”

    उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक रणनीति अपनाई है, जिसमें आधुनिक मशीनरी पर सब्सिडी, वास्तविक समय (रीयल-टाइम) निगरानी, कस्टम हायरिंग सेंटरों की स्थापना तथा पर्याप्त वित्तीय संसाधनों का प्रावधान शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस पुरस्कार को उन सभी किसानों को समर्पित करते हैं, जिन्होंने पराली जलाने की हानिकारक परंपरा को छोड़कर आधुनिक तकनीकों को अपनाया।

    स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य के किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और पंचायतों को फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनों पर 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस वर्ष 25,000 सीआरएम मशीनों की खरीद के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 के दौरान इस योजना के तहत लगभग 13,000 मशीनें खरीदी जा चुकी हैं और इसके लिए 427 करोड़ रुपये की सब्सिडी पहले ही जारी की जा चुकी है। मशीनों की सुचारु उपलब्धता और वितरण सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा 1 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

    मंत्री ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं में आई इस बड़ी कमी का सकारात्मक प्रभाव न केवल पर्यावरण पर पड़ा है, बल्कि इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार और वायु प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता जारी
    Next Article चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रन का लक्ष्य
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही : सीएम मान

      April 11, 2026

      पंजाब में नई औद्योगिक नीति से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत : मंत्री संजीव

      April 11, 2026

      किसानों के लिए राहत : पंजाब के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी

      April 11, 2026

      डॉ. बलबीर सिंह बोले- ‘सेहत कार्ड’ के

      April 11, 2026

      पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8 के नतीजे घोषित किए

      April 10, 2026

      पंजाब में चावल और गेहूं के स्टॉक को उठाने के लिए विशेष ट्रेनें

      April 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक

      By श्वेता चौहानApril 11, 2026

      Asha Bhosle: सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में चल रहा…

      चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रन का लक्ष्य

      April 11, 2026

      पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला

      April 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.