- सन एंटरप्राइज के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं जय एस कामदार
Sona Pappu Case, (द भारत ख़बर), कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास और सन एंटरप्राइज के मैनेजिंग डायरेक्टर जय एस कामदार से जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों मुताबिक सोना पप्पू केस से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की चल रही जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई।
खास जानकारियों के आधार पर लिया एक्शन
अधिकारियों के अनुसार ईडी की कोलकाता यूनिट ने सोना पप्पू और जय एस कामदार मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के तहत मिली खास जानकारियों के आधार पर मारे। ईडी की कोलकाता यूनिट ने जिन तीन ठिकानों की तलाशी ली, उनमें से दो बिस्वास के हैं और एक कामदार का।
एक अप्रैल को बरामद हुआ था 1.47 करोड़ कैश
ईडी ने एक अप्रैल को समूचे कोलकाता में आठ ठिकानों पर तलाशी ली थी और इसके बाद अब पुलिस के डिप्टी कमिश्नर पर रेड की गई है। अप्रैल को बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू, जय एस कामदार और अन्य से जुड़े एक मामले में छानबीन की गई थी। उस तलाशी के दौरान, 1.47 करोड़ रुपए की नकदी, 67.64 लाख रुपए के सोने के गहने और चांदी, साथ ही कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए थे।
कई अचल संपत्तियों की पहचान की गई : ईडी
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि जमीन और इमारतों के रूप में कई अचल संपत्तियों की पहचान की गई है, जो ऐसा लगता है कि आपराधिक गतिविधियों के जरिए हासिल की गई हैं। अधिकारियों ने तब एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की थी, जिसका इस्तेमाल सोना पप्पू करता था। इसके अलावा, कोलकाता के फर्न रोड स्थित सोना पप्पू के घर से एक बंदूक (रिवॉल्वर) भी बरामद हुई थी, जिस पर ‘मेड इन यूएसए’ लिखा था। इसे पश्चिम बंगाल पुलिस विभाग को सौंप दिया गया। यह कदम पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में ईडी के योगदान का हिस्सा था।
यह भी पढ़ें : ED raids: शशिकला एवं मार्ग ग्रुप, 3,500 करोड़ के शराब घोटाले व बीसी जिंदल ग्रुप के ठिकानों पर ईडी के छापे

