Close Menu
    What's Hot

    तारक मेहता’ की सोनू ने दिया बड़ा सरप्राइज, फैंस को लगा बनने वाली हैं मां!

    May 6, 2026

    ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम बंद किया, होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान का हमला

    May 6, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम बंद किया, होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान का हमला

      May 6, 2026

      वंदे मातरम के अपमान करने या गायन में बाधा डालने पर सजा व जुर्माना

      May 6, 2026

      तमिलनाडु में कांग्रेस ने विजय को समर्थन दिया, सरकार बनाने का दावा पेश करने राज्यपाल से मिलने पहुंचे टीवीके चीफ, बंगाल में भाजपा का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को

      May 6, 2026

      सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी

      May 6, 2026

      DGP Gaurav Yadav: पंजाब में हुए धमाकों में पाकिस्तानी तत्वों का हाथ : डीजीपी गौरव यादव

      May 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम बंद किया, होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान का हमला
    Breaking News

    ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम बंद किया, होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान का हमला

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Operation Freedom: ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम बंद किया, होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान का हमला
    Operation Freedom: ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम बंद किया, होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान का हमला

    प्रोजेक्ट फ्रीडम रोकने पर पाकिस्तान ने ट्रम्प की तारीफ की
    Operation Freedom, (द भारत ख़बर), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ प्रोजेक्ट को बंद कर दिया है। अमेरिका के इस कदम की पाकिस्तान ने तारीफ की है। शहबाज शरीफ ने एक्स पर लिखा कि ट्रम्प का यह फैसला बहादुरी भरा और सही समय पर लिया गया है। इससे इलाके में शांति और स्थिरता बढ़ेगी।

    वहीं प्रोजेक्ट फ्रीडम बंद होने के बाद होर्मुज में एक फ्रांसीसी जहाज पर हमला होने की खबर सामने आई है। सीएनएन के मुताबिक फ्रांस की शिपिंग कंपनी सीएमए सीजीएमए ने बताया कि उसका जहाज सैन एंटोनियो मंगलवार को होर्मुज से गुजर रहा था। इसी दौरान जहाज पर किसी मिसाइल या ड्रोन से हमला हुआ। इस हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा और कुछ कर्मचारियों को चोट आई। कंपनी ने कहा है कि घायल क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

    किसी भी दबाव में समझौता नहीं करेगा ईरान

    ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी करेगा, जब वह सबके लिए सही होगा। यह बात ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चीन की राजधानी बीजिंग में कही। अराघची ने कहा कि बातचीत में ईरान अपने अधिकारों और हितों की पूरी रक्षा करेगा। उन्होंने दोहराया कि ईरान किसी भी दबाव में समझौता नहीं करेगा और केवल ऐसा समझौता स्वीकार करेगा जो दोनों पक्षों के लिए सही हो।

    प्रोजेक्ट फ्रीडम रोकने पर ईरान ने साधा निशाना, कहा- जो गलती पहले हो चुकी है, उसे दोहराने पर पछताना पड़ता है

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम नाम का एक आॅपरेशन कुछ समय के लिए रोक दिया है। यह आॅपरेशन होर्मुज स्ट्रेट में चल रहा था। इस फैसले पर पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोघद्दम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जो गलती पहले हो चुकी है, उसे दोहराने पर पछताना पड़ता है।

    यूएस ने यूएनएससी में नया प्रस्ताव पेश किया

    अमेरिका ने होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बहाल करने के लिए यूएनएससी में नया प्रस्ताव पेश किया है। इसमें ईरान से हमले, माइंस बिछाना और टोल वसूली तुरंत रोकने को कहा गया है।

    दावा: ईरान 48 घंटे के भीतर सीजफायर को लेकर सहमति दे सकता

    अमेरिका और ईरान में युद्ध खत्म करने और परमाणु बातचीत का रास्ता तय करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान 48 घंटे के भीतर सीजफायर को लेकर सहमति दे सकता है।

    हालांकि अभी समझौता फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत पहले से ज्यादा आगे बढ़ चुकी है। ड्राफ्ट के मुताबिक, ईरान यूरेनियम प्रोग्राम को कुछ समय के लिए रोक सकता है। बदले में अमेरिका धीरे-धीरे प्रतिबंध कम करेगा और ईरान के जमे हुए अरबों डॉलर जारी कर सकता है। साथ ही, होर्मुज में दोनों तरफ से लगाई गई पाबंदियों में भी ढील दी जाएगी।

    ये भी पढ़ें : West Bengal New Govt: 10 मई से पहले हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें
    Next Article तारक मेहता’ की सोनू ने दिया बड़ा सरप्राइज, फैंस को लगा बनने वाली हैं मां!
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      वंदे मातरम के अपमान करने या गायन में बाधा डालने पर सजा व जुर्माना

      May 6, 2026

      तमिलनाडु में कांग्रेस ने विजय को समर्थन दिया, सरकार बनाने का दावा पेश करने राज्यपाल से मिलने पहुंचे टीवीके चीफ, बंगाल में भाजपा का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को

      May 6, 2026

      सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी

      May 6, 2026

      DGP Gaurav Yadav: पंजाब में हुए धमाकों में पाकिस्तानी तत्वों का हाथ : डीजीपी गौरव यादव

      May 6, 2026

      चुनावी नतीजों के बाद हिंसा, आसनसोल में टीएमसी के दफ्तर में आग लगाई

      May 6, 2026

      खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी

      May 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      तारक मेहता’ की सोनू ने दिया बड़ा सरप्राइज, फैंस को लगा बनने वाली हैं मां!

      By श्वेता चौहानMay 6, 2026

      TMKOC Sonu Viral Post: तारक मेहता’ की सोनू ने दिया बड़ा सरप्राइज, फैंस को लगा…

      ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम बंद किया, होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान का हमला

      May 6, 2026

      हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

      May 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.