Close Menu
    What's Hot

    21 साल पुराना ये शो देख भूल जाएंगे सारे नए कॉमेडी सीरियल, हर सीन है फुल एंटरटेनमेंट

    May 10, 2026

    एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून

    May 10, 2026

    देश में सोना और चांदी हुए महंगे, जानें कितने बढ़ गए रेट

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून

      May 10, 2026

      मानसिक तनाव से गुजर रहे 20 हजार से ज्यादा नाविक

      May 10, 2026

      पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात

      May 10, 2026

      कल सीएम पद की शपथ लेंगे टीवीके चीफ एक्टर विजय

      May 9, 2026

      टीवीके चीफ एक्टर विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      May 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून
    Breaking News

    एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Monsoon Update : एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून
    Monsoon Update : एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून

    मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

    Monsoon Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत एक कृषि प्रधान देश है और इसकी अर्थव्यवस्था में कृषि और इससे जुड़े व्यवसायों का बहुत अहम स्थान है। इसीलिए हर साल देश में मानसून की आवक और इसकी सक्रियता पर विशेष फोकस रहता है। हर साल मई शुरू होते ही यह जानना जरूरी होता है कि मानसून कब तक भारत पहुंच रहा है। इस बार भी भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

    मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय के हिसाब से आगे बढ़ रहा है और इसके 1 जून को केरल के तट पर पहुंचने का अनुमान है। तमिलनाडु, केरल और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो चुकी हैं, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जहां सामान्य तौर पर भारत में मानसून की पहली दस्तक होती है, अब अनुमानित आगमन से लगभग दो सप्ताह दूर हैं।

    उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

    भीषण गर्मी के मौसम में पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। आंधी-तूफान, गरज और चमक के साथ तेज बारिश से जुड़ी घटनाओं में बिहार और झारखंड में छह लोगों की जान चली गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। मौसम के इस बदले मिजाज का असर पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक देखने को मिल रहा है, जहां छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो रही है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। फिलहाल इससे राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है, क्योंकि उत्तर-पश्चिम भारत में 11 मई से आंधी-तूफान और बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है।

    कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

    आईएमडी ने 11 मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 10 मई को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ेगा, जबकि गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम राजस्थान में लू चलने की आशंका है। दूसरी ओर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, आंधी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में सोना और चांदी हुए महंगे, जानें कितने बढ़ गए रेट
    Next Article 21 साल पुराना ये शो देख भूल जाएंगे सारे नए कॉमेडी सीरियल, हर सीन है फुल एंटरटेनमेंट
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मानसिक तनाव से गुजर रहे 20 हजार से ज्यादा नाविक

      May 10, 2026

      पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात

      May 10, 2026

      कल सीएम पद की शपथ लेंगे टीवीके चीफ एक्टर विजय

      May 9, 2026

      टीवीके चीफ एक्टर विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      May 9, 2026

      वायरस की चपेट में आए कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर सवार 115 लोग

      May 9, 2026

      अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ, तापमान में आएगा उछाल

      May 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      21 साल पुराना ये शो देख भूल जाएंगे सारे नए कॉमेडी सीरियल, हर सीन है फुल एंटरटेनमेंट

      By श्वेता चौहानMay 10, 2026

      Hari Mirchi Lal Mirchi Doordarshan Show: 21 साल पुराना ये शो देख भूल जाएंगे सारे…

      एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून

      May 10, 2026

      देश में सोना और चांदी हुए महंगे, जानें कितने बढ़ गए रेट

      May 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.