Close Menu
    What's Hot

    Sony Xperia 1 VIII की एंट्री से बढ़ी हलचल, प्रीमियम डिजाइन और तगड़े फीचर्स ने जीता दिल

    May 13, 2026

    सुरक्षा बलों ने पकड़े आतंकियों के मददगार

    May 13, 2026

    हरियाणा में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुरक्षा बलों ने पकड़े आतंकियों के मददगार

      May 13, 2026

      उत्तर भारत सहित देश में कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी

      May 13, 2026

      युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे

      May 13, 2026

      पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले

      May 12, 2026

      हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, पॉक्सो केस में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

      May 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM मान बोले- BJP से सावधान रहें! अगर भाजपा सत्ता में आई तो वे तीन काले कृषि कानून लागू कर देंगे
    पंजाब

    CM मान बोले- BJP से सावधान रहें! अगर भाजपा सत्ता में आई तो वे तीन काले कृषि कानून लागू कर देंगे

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 13, 2026No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • आर्मी स्कूलों में संस्कृत को अनिवार्य और पंजाबी को वैकल्पिक विषय बनाना भाजपा की पंजाब विरोधी सोच को दर्शाता है : मुख्यमंत्री
    • जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, हमारी कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी: भगवंत सिंह मान

    समराला : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि इन पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों ने दशकों तक फूट डालने वाली राजनीति, पंजाब विरोधी फैसलों और भ्रष्टाचार के माध्यम से पंजाब के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार आई तो वे एक बार फिर काले कृषि कानून लागू करेंगे।

    समराला के गांव माणकी में लोक मिलनी के दौरान बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि भाजपा ने आर्मी स्कूलों में संस्कृत को अनिवार्य और पंजाबी को वैकल्पिक बनाकर अपनी पंजाब विरोधी सोच उजागर कर दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी चुनावों से पहले मतदाताओं में फूट डालने के लिए सांप्रदायिक तनाव पैदा करने में माहिर है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कृषि कानून रद्द कराने के लिए किए गए आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि सैकड़ों किसानों की शहादत के बाद भी भाजपा पंजाब में वोट कैसे मांग सकती है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत, ‘आप’ सरकार कल्याणकारी योजनाओं, नौकरियों, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और विकास कार्यों के माध्यम से लोगों का पैसा उन्हें वापस कर रही है। उन्होंने गांव में विकास परियोजनाओं के लिए 50 लाख रुपए भी दिए।

    समराला में लोक मिलनी के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को फूट डालने वाली और पंजाब विरोधी ताकतों से सतर्क रहना चाहिए जो राज्य को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर करने की लगातार कोशिशें कर रही हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा ने पंजाब विरोधी सोच अपना रखी है और उनकी यह संकीर्ण सोच पंजाब के आर्मी स्कूलों में संस्कृत को अनिवार्य बनाने और पंजाबी को वैकल्पिक विषय बनाने से उजागर होती है। भाजपा ने हमेशा पंजाब के साथ अन्याय किया है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, बीबीएमबी, एसवाईएल नहर, हरिके नहर, गणतंत्र दिवस की झांकियों, आरडीएफ फंड या सीमावर्ती क्षेत्र के फंड जैसे मुद्दों पर भाजपा ने लगातार अन्याय किया है।”

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा दंगों और फूट डालने की राजनीति खेली है। उन्होंने लोगों से आगामी चुनावों से पहले पंजाब में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने वाली ताकतों को उचित जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा, “पंजाब में कुछ राजनीतिक पार्टियां धर्म के नाम पर लोगों में फूट डालने की कोशिशें कर रही हैं। भाजपा की राजनीति समुदायों के बीच फूट डालने और फिर उन्हें डराकर वोट मांगने पर केंद्रित है। पंजाब पहले ही बीते दौर में काले दिन देख चुका है जिसने राज्य के विकास को पटरी से उतार दिया था। इसलिए लोगों को ऐसी ताकतों से सतर्क रहना चाहिए।”

    लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए अथक मेहनत की है और पिछली सरकारों के विपरीत उन्होंने कभी भी निजी सुख-सुविधाओं के लिए जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं किया। उन्होंने कहा, “मैंने अपने लिए सरकारी खजाने से एक पैसा भी नहीं लिया। करदाताओं का पैसा जनता की भलाई के लिए पूरी समझदारी से खर्च किया जा रहा है। आपका बेटा और भाई होने के नाते, मैंने हमेशा पिछली सरकारों की तरह आराम की जिंदगी जीने के बजाय आपके दर्द और मुश्किलों को साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया है।”

    विरोधी पार्टियों पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनका पंजाब सरकार के खिलाफ कोई एजेंडा नहीं है क्योंकि सरकार ने जनता की भलाई के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। अकाली दल की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अपमान की घटनाओं के माध्यम से पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकालियों को डाला गया हर वोट गुरु और गुरबाणी के अपमान के पक्ष में फतवा होगा। उन्होंने महान गुरुओं की बानी का अनादर किया और बहबल कलां तथा बरगाड़ी में निर्दोष लोगों पर गोली चलाने का आदेश दिया। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब का भी घोर अनादर किया।”

    सुखबीर बादल के अकाली शासन के दौरान विकास के दावों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली नेताओं ने कोटकपूरा, बहबल कलां और बरगाड़ी में हुई दर्दनाक घटनाओं को आसानी से नजरअंदाज कर दिया, जहां अपमान की घटनाएं हुईं और मासूम लोगों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा, “अकालियों ने पंजाब को बुरी तरह लूटा, पंजाबियों को भावनात्मक रूप से ठेस पहुंचाई और राज्य में माफियाओं को संरक्षण दिया। अकालियों को डाला गया हर वोट अपमान के पक्ष में फतवा होगा।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली नेतृत्व को कभी माफ नहीं किया जा सकता क्योंकि उसने अपने कार्यकाल के दौरान नशीली दवाओं के धंधे को संरक्षण दिया, जिससे पंजाब की युवा पीढ़ियां बर्बाद हो गईं। उन्होंने कहा, “ये लोग कई पीढ़ियों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार हैं क्योंकि उनके कुशासन के लंबे दौर के दौरान उनके संरक्षण में नशीले पदार्थों के कारोबार ने पैर पसारे थे।”

    जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 के पारित होने पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने सर्वसम्मति से एक ऐतिहासिक कानून पारित किया है जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अपमान के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि वाहिगुरु ने हमें इस ऐतिहासिक अधिनियम को सर्वसम्मति से पारित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह कानून सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में कोई भी अपमान करने की हिम्मत न करे। इस अक्षम्य अपराध का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को मिसाली सजा दी जाएगी और दोषी को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।”

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हर कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है और पार्टी में आम कार्यकर्ताओं से अधिक मुख्यमंत्री बनने के चाहवान हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस एक विभाजित घर है और इसका आंतरिक कलह ही इसे बर्बाद कर देगा। उनके नेता सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं, लेकिन पंजाबी उनकी असलियत से पूरी तरह वाकिफ हैं।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों से एकत्र किया गया टैक्स का पैसा लोगों का है और पंजाब सरकार इसे ईमानदारी से कल्याणकारी पहलों पर खर्च कर रही है। “लोगों का पैसा अब विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों को वापस किया जा रहा है। 90 फीसद घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। 65,000 से अधिक युवाओं को भ्रष्टाचार के बिना सरकारी नौकरियां दी गई हैं। सड़कों में सुधार किया जा रहा है, अवधि पूरी कर चुके टोल प्लाजा बंद किए गए हैं, जिससे लोगों की रोजाना 70 लाख रुपए की बचत हो रही है और पंजाब भर में बुनियादी ढांचे को मजबूती दी जा रही है।”

    उन्होंने कहा कि जब मौजूदा सरकार ने सत्ता संभाली थी, पंजाब में सिंचाई के लिए सिर्फ 22 फीसद नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन अब यह बढ़कर 80 फीसद से अधिक हो गया है। “आप सरकार ने पंजाब भर में 14,000 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने के साथ-साथ जलमार्गों को मजबूत और सुरजीत किया है। किसानों को लाभ पहुंचाने और सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए इन जलमार्गों के माध्यम से लगभग 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह दो भाखड़ा नहरों की सप्लाई के बराबर है।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने  कहा कि ‘आप’ सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना शुरू की है जिसके तहत पंजाब के सभी 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं। “इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार 10 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का हकदार है। 30 लाख से अधिक लाभार्थी पहले ही स्वास्थ्य कार्ड बनवा चुके हैं और अब तक लगभग 1.65 लाख लोगों ने मुफ्त इलाज का लाभ उठाया है।”

    मांवां-धियां सतिकार योजना के बारे में बात करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र की सामान्य श्रेणी के परिवारों से संबंधित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रति माह और अनुसूचित जाति श्रेणी की महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह देना शुरू कर दिया है।

    “यह लोक मिलनी कोई राजनीतिक समारोह नहीं है, बल्कि लोगों से सीधे बातचीत करने का एक मंच है। पहले पंजाब में कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी ने भी जनता की भलाई की परवाह नहीं की। पिछली पार्टियों ने पंजाब का खजाना लूटने के लिए सिर्फ सत्ता की कुर्सी का खेल खेला। जब उनसे ऊबकर पंजाबियों ने झाडू़ को वोट दिया तो हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही स्कूलों, अस्पतालों और प्रशासन में बड़े सुधारों की प्रक्रिया शुरू कर दी।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली नेता एक बार फिर लोगों से एक मौका मांग रहे हैं, हालांकि उन्हें पहले ही पंजाबियों से पांच मौके मिल चुके हैं। “लोगों की सेवा करने के बजाय, उन्होंने पंजाब को लूटा और इसलिए पंजाबियों ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हथियाना है ताकि वे एक बार फिर पंजाब का खजाना लूट सकें।”

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि ऐसे नेता पंजाब और इसके लोगों के बजाय सिर्फ अपने परिवारों और निजी हितों की परवाह करते हैं। “ये अवसरवादी नेता निराशा की स्थिति में हैं क्योंकि लोग अब उन्हें कोई हुंगारा नहीं दे रहे हैं। वे कभी भी पंजाब के प्रति वफादार नहीं रहे और हमेशा राज्य के हितों का नुकसान किया।”

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि ‘आप’ सरकार ने खेतों से गुजरने वाली हाई-टेंशन बिजली की तारों को जमीन के अंदर करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट उनके पैतृक गांव सतौज से शुरू होगा। “यह पहल मानव जीवन के लिए जोखिमों को समाप्त करेगी, फसलों के नुकसान को रोकेगी और कृषि कार्यों में बाधाओं को दूर करेगी। हमारा उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना और एक समृद्ध एवं सतत पंजाब का निर्माण करना है।”

    पंजाब के पारंपरिक ग्रामीण खेल संस्कृति के बारे में बोलते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि किला रायपुर ग्रामीण खेलों ने ‘मिनी ओलंपिक’ के रूप में दुनिया भर में पहचान प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि बैलगाड़ियों की दौड़ कभी इन खेलों की शान हुआ करती थी। इसलिए “11 जुलाई, 2025 को, पंजाब विधान सभा ने सर्वसम्मति से जानवरों पर अत्याचार की रोकथाम (पंजाब संशोधन) अधिनियम, 2025 पारित किया, जिससे बैलगाड़ी दौड़ जैसे पारंपरिक ग्रामीण खेलों को पुनर्जीवित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद, इस साल ये दौड़ें एक बार फिर खेल मेलों की पहचान बनेंगी।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ‘आप’ सरकार 15 जुलाई तक पंजाब भर में 3,100 नवनिर्मित स्टेडियमों को लोगों को समर्पित करेगी, जिसका उद्देश्य युवाओं की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देना और नशे की लानत को समाप्त करना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleKhatron Ke Khiladi 15 से पहले Farrhana Bhatt का इमोशनल खुलासा
    Next Article हरियाणा में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      Punjab News: अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का कार्यभार संभाला

      May 12, 2026

      ‘एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र’ पंजाब पुलिस के लिए एक

      May 12, 2026

      CM भगवंत मान बोले- फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी

      May 12, 2026

      हर घंटे 3 रेप, एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा

      May 12, 2026

      3 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा को NTA ने

      May 12, 2026

      AAP नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है

      May 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Sony Xperia 1 VIII की एंट्री से बढ़ी हलचल, प्रीमियम डिजाइन और तगड़े फीचर्स ने जीता दिल

      By परवेश चौहानMay 13, 2026

      Sony Xperia 1 VIII की एंट्री से बढ़ी हलचल, प्रीमियम डिजाइन और तगड़े फीचर्स ने…

      सुरक्षा बलों ने पकड़े आतंकियों के मददगार

      May 13, 2026

      हरियाणा में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

      May 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.