मस्क-कुक समेत 17 सीईओ भी ले गए साथ, गुरुवार और शुक्रवार को होगी जिनपिंग के साथ बातचीत
Donald Trump China Visit, (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन डीसी/बीजिंग: ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन दौरे पर रवाना हो गए। 2017 के बाद ट्रम्प का यह पहला चीन दौरा है। ट्रम्प 13 से 15 मई तक बीजिंग में रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ट्रम्प के बीच गुरुवार और शुक्रवार को अलग-अलग दौर की बातचीत होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ताइवान, रेयर अर्थ मिनरल्स, एआई और ईरान युद्ध जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग नहीं होंगे शामिल
ट्रम्प के साथ इलॉन मस्क, एप्पल सीईओ टिम कुक और बोइंग सीईओ समेत 17 बड़े अमेरिकी कारोबारी भी गए हैं। हालांकि चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग इस दौरे में शामिल नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरे में 9 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बोइंग विमान डील हो सकती है।
ये भी पढ़ें : Jammu-Kashmir Breaking News : सुरक्षा बलों ने पकड़े आतंकियों के मददगार

