Close Menu
    What's Hot

    10 साल बाद टूटा गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला का रिश्ता, एक्ट्रेस ने खुद किया तलाक का ऐलान

    June 28, 2026

    सऊदी अरब में तेल कंपनी अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

    June 28, 2026

    गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सऊदी अरब में तेल कंपनी अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

      June 28, 2026

      कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आॅपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम छिपाने का आरोप लगाया

      June 28, 2026

      पीएम मोदी को मिला सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 28, 2026

      देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ मजबूती से बढ़ रहा : पीएम

      June 28, 2026

      जापान में 6.1 की तीव्रता से आया भूकंप, जानी नुकसान नहीं

      June 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब बोर्ड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पहले तीन
    पंजाब

    पंजाब बोर्ड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पहले तीन

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 13, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • जैतों की हरलीन 650 में 646, रूपनगर के मनी महेश ने 645 और होशियारपुर की रीया ने 645 अंक लेकर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया
    • 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2,54,744 छात्र सफल हुए, जिनमें 95.96 फीसद लड़कियां और 93.23 फीसद लड़के शामिल : भगवंत सिंह मान
    • कुल 272 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया, इनमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 88 छात्र शामिल हैं- भगवंत सिंह मान

    PSEB 10th Result 2026 : भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में शानदार बदलाव लाया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजों ने न सिर्फ प्रभावशाली 94.52 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया, बल्कि मेरिट में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और लड़कियों के बढ़ते दबदबे को भी दर्शाया है।

    इस परीक्षा में 2,54,744 विद्यार्थी पास हुए, लड़कियों ने 95.96 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.23 रहा।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के नतीजों में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले तीन विद्यार्थियों को पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’ का सबूत बताते हुए कहा कि पंजाब के बच्चों में अथाह प्रतिभा है और अब उन्हें देश के सबसे बेहतरीन विद्यार्थियों के साथ मुकाबला करने के लिए जरूरी प्लेटफॉर्म और बुनियादी ढांचा मिल रहा है।

    विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन विद्यार्थियों, हरलीन शर्मा, मनीमहेश शर्मा और रिया रानी ने क्रमशः 99.38 प्रतिशत, 99.23 प्रतिशत और 99.23 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन विद्यार्थियों ने मेहनत, लगन और दृढ़ इरादे से यह सफलता हासिल की है। यह हमारे लिए गौरव का और यादगार मौका है। विद्यार्थी, उनके माता-पिता और शिक्षक इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा के हकदार हैं।”

    ये विद्यार्थी अपने साथियों और युवा पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बनेंगे: मान

    मुख्यमंत्री ने कहा, “ये विद्यार्थी अपने साथियों और युवा पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बनेंगे। वे अनगिनत अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगे। इन बच्चों ने साबित कर दिया है कि उन्हें उड़ान भरने के लिए पंख दिए जाएं तो वे हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू सकते हैं। हमारी सरकार राज्य के हर विद्यार्थी को बेहतरीन स्कूली शिक्षा के लिए सबसे अच्छा माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

    मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि तीनों विद्यार्थी अपनी पसंद की किसी भी स्ट्रीम में स्कूल ऑफ एमिनेंस में सीधा प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए प्रशंसा स्वरूप 50,000 रुपए के चेक भी सौंपे।

    शिक्षा क्षेत्र में पंजाब की सफलता के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार के सतत प्रयासों से पंजाब ने प्राइमरी और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है। सरकार ने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को अपग्रेड किया, शिक्षा प्रणाली को मजबूत किया, स्मार्ट क्लासरूम शुरू किए और शिक्षकों को बेहतरीन प्रशिक्षण उपलब्ध कराया। ये सुधार अब प्रत्यक्ष नतीजे दे रहे हैं और पंजाब स्कूली शिक्षा में अग्रणी के रूप में उभर रहा है।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भारत सरकार के प्रमुख संस्थानों में से एक नीति आयोग ने नए आंकड़े जारी किए हैं, जो दर्शाते हैं कि पंजाब ने प्राइमरी और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है। पिछले चार सालों से पंजाब सरकार ने शिक्षक प्रशिक्षण, आधुनिक शिक्षण विधियों और स्मार्ट क्लासरूमों पर लगातार ध्यान केंद्रित किया है। पहले केरल शीर्ष स्थान पर था, लेकिन आज पंजाब ने बड़े अंतर से पहला स्थान हासिल कर लिया है।”

    इस दौरान तीनों विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। विद्यार्थियों ने कहा कि सरकार द्वारा आईआईटी और जेईई कोचिंग तक मुफ्त पहुंच प्रदान करना उत्साहजनक है, जो आम परिवारों के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खोल रहा है।इस मौके पर शिक्षा सचिव सोनाली गिरी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

    बच्चों से मुलाकात के कुछ अंश साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कल घोषित 10वीं कक्षा के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब के बच्चों में प्रतिभा या योग्यता की कोई कमी नहीं है।”

    उन्होंने आगे कहा, “मैं हरलीन शर्मा को 99.38 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त करने और मनीमहेश शर्मा तथा रिया रानी को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई देता हूं। इन होनहार विद्यार्थियों की अथक मेहनत, उनके माता-पिता की प्रार्थनाओं और शिक्षकों की सही मार्गदर्शन ने आज पूरे पंजाब को गौरवान्वित किया है।

    लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

    पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’ ने रिकॉर्ड नतीजे दिए, सरकारी स्कूल मेरिट में चमके, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के मार्च 2026 के 10वीं कक्षा के नतीजों ने एक बार फिर भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के परिवर्तनकारी प्रभाव को उजागर किया है, जिससे पंजाब ‘आप’ सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए व्यापक सुधारों के माध्यम से स्कूली शिक्षा में देश भर के अग्रणी राज्यों में से एक के रूप में उभरा है।

    • नतीजों के अनुसार कुल 2,69,505 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,54,744 विद्यार्थी पास हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 94.52 रहा। लड़कियों ने 95.96प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.23 रहा। अमृतसर जिले ने सबसे अधिक 98.41 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लुधियाना जिले ने सबसे अधिक मेरिट पोजीशनें हासिल की।
    •  मान सरकार के अंतर्गत पंजाब के सरकारी स्कूलों के बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हुए 272 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया, जिनमें 220 लड़कियां और 52 लड़के शामिल हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकारी स्कूलों के 88 विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल हुए, जो यह दर्शाता है कि भगवंत मान सरकार का बेहतरीन शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम, शिक्षक प्रशिक्षण और आधुनिक बुनियादी ढांचे में निरंतर निवेश कैसे ऐतिहासिक नतीजे दे रहा है।
    • पंजाब के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में 3,718 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया, जिनमें 1,688 सरकारी स्कूल भी शामिल हैं।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमंदर किनारे अंजलि अरोड़ा ने करवाया फोटोशूट
    Next Article श्वेता तिवारी से कितनी छोटी हैं सनी लियोनी? फिटनेस में देती हैं कड़ी टक्कर
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी

      June 27, 2026

      CM मान बोले- गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा

      June 27, 2026

      BJP एसआईआर के दौरान AAP समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर

      June 27, 2026

      नशा और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी : कुलदीप धालीवाल

      June 27, 2026

      बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती : मुख्यमंत्री मान

      June 27, 2026

      सरकार ने सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों के समय में…

      June 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      10 साल बाद टूटा गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला का रिश्ता, एक्ट्रेस ने खुद किया तलाक का ऐलान

      By श्वेता चौहानJune 28, 2026

      Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce: 10 साल बाद टूटा गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला का रिश्ता, एक्ट्रेस…

      सऊदी अरब में तेल कंपनी अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

      June 28, 2026

      गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

      June 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.