HBSE 10th Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब लाखों छात्रों को 10वीं के नतीजों का इंतजार है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और परिणाम आज 14 मई को जारी होगा।
बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करेंगे। रिजल्ट घोषित होते ही बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम देख सकेंगे।
छात्र अपना रिजल्ट HBSE Official Website पर जाकर चेक कर पाएंगे।
ऐसे चेक करें Haryana Board 10th Result 2026
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं—
- सबसे पहले HBSE Official Website पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘HBSE 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

