दिल्ली में सोने की कीमत 650 रुपए प्रति 10 ग्राम आई तेजी
Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातु सोने की कीमत में तेजी का रुख लगातार जारी है। सोने की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण मांग में वृद्धि और भारतीय सरकार द्वारा सोने पर बढ़ाया गया आयात शुल्क है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत से भी इस कीमती धातु के दाम लगातार ऊपर की तरफ जा रहे हैं।
गुरुवार को भी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का रुख जारी रहा। दिन के कारोबार के दौरान इसकी कीमत में 650 रुपए की तेजी आई और यह बढ़कर 1.66 लाख रुपए पर पहुंच गया। ज्ञात रहे कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के बंद भाव 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 650 रुपए बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई।
ब्रेंट क्रूड का 106.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 106.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निधियों की निकासी के कारण रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 95.73 के निचले स्तर पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,703.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,869.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी
वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तेजी दिखाई दी। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती दिखाई दी और ये दोनों लगभग पूरा दिन हरे निशान पर काम करते दिखाई दिए। इसी के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 789.74 अंक या 1.06 प्रतिशत बढ़कर 75,398.72 पर बंद हुआ।
बाजार में तेजी के पीछे दूरसंचार और बैंकिंग शेयरों में मूल्य सूचक की खरीदारी ने नुकसान को कम करने में मदद की और बाद में यह 1,000 से अधिक अंक बढ़कर 75,681.88 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। लगातार दूसरे दिन बढ़त जारी रखते हुए, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 277 अंक या 1.18 प्रतिशत चढ़कर 23,689.60 पर बंद हुआ।
एशिया व यूरोप के बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और जापान का निक्केई 225 बेंचमार्क गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग स्थिर रहा। हालांकि, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोपीय शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान देखने को मिला।
ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : पश्चिम एशिया के हालात अभी नहीं होंगे सामान्य : वोंग

