Close Menu
    What's Hot

    पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

    May 15, 2026

    क्या दिलजीत दोसांझ ने छोड़ दी भारतीय नागरिकता? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

    May 15, 2026

    पश्चिम एशिया के हालात अभी नहीं होंगे सामान्य : वोंग

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कुलदीप सेंगर को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद किया हाई कोर्ट का फैसला

      May 15, 2026

      जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने की द्विपक्षीय वार्ता

      May 15, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छह दिवसीय विदेश दौरा आज से शुरू

      May 15, 2026

      चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार से पूछा, अगर सरकार को ही फैसला करना है तो सिलेक्शन कमेटी में नेता विपक्ष को रखने का दिखावा क्यों

      May 14, 2026

      वीडी सतीशन 18 मई को लेंगे केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ

      May 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, May 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में किसान की बेटी ने नाम किया रोशन, 12वीं कक्षा रिजल्ट में प्रदेशभर में हासिल किया तीसरा स्थान
    हरियाणा

    हरियाणा में किसान की बेटी ने नाम किया रोशन, 12वीं कक्षा रिजल्ट में प्रदेशभर में हासिल किया तीसरा स्थान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जींद जिले की छात्रा योगिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुडायन की छात्रा योगिता ने 497 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। इस परिणाम ने जिले का नाम एक बार फिर प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।

    किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं योगिता

    काकड़ौद गांव की रहने वाली योगिता एक साधारण किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता बलवान सिंह किसान हैं, जबकि मां कविता देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद योगिता ने अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ी सफलता हासिल की है।

    10वीं में भी टॉप-3 में बनाई थी जगह

    योगिता की यह पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। इससे पहले 10वीं कक्षा में भी उन्होंने 497 अंक हासिल कर प्रदेश के टॉप-3 में स्थान पाया था। लगातार बेहतर प्रदर्शन से वह एक होनहार छात्रा के रूप में उभरी हैं।

    IAS बनने का है सपना

    योगिता का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाने का है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना स्कूल से आने के बाद लगभग सात घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए किया और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

    योगिता के अनुसार उनकी तैयारी अच्छी थी और सभी विषयों के पेपर भी अच्छे गए थे, इसलिए उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद थी।


    Decline in Gold and Silver Prices

    जींद जिले का प्रदर्शन

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में जींद जिले ने 91 प्रतिशत पास परिणाम के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले में कुल 14,483 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 13,180 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं 1,022 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई और 281 विद्यार्थी फेल रहे।

    प्रदेश में टॉप पर चरखी दादरी

    इस वर्ष 91.08 प्रतिशत परिणाम के साथ चरखी दादरी जिला प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। वहीं जींद ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई।

    पिछला प्रदर्शन भी रहा बेहतर

    पिछले वर्ष जींद जिले ने 91.05 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। उस समय भी जिले की छात्राओं ने टॉप रैंक में जगह बनाई थी। इससे पहले भी जींद ने 90.07 प्रतिशत परिणाम के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया था।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीट यूजी की परीक्षा 21 जून को होगी, NTA
    Next Article कुलदीप सेंगर को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद किया हाई कोर्ट का फैसला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के IDFC बैंक घोटाले में 5 आईएएस अधिकारियों से होगी पूछताछ, सरकार ने दी मंजूरी

    May 15, 2026

    हरियाणा में ग्रुप-डी के पदों पर जल्द होगी भर्ती, 31 मई तक मांगा रिक्त पदों का ब्योरा

    May 15, 2026

    हरियाणा में सीएम नायब सैनी का बड़ा फैसला, VIP वाहनों के बेड़े में 50% होगी कटौती

    May 14, 2026

    हरियाणा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी गोली लगने से घायल

    May 14, 2026

    हरियाणा के सिरसा में युवक की गोली लगने से मौत, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप

    May 14, 2026

    देश के इन हिस्सों मे कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान

    May 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

    By श्वेता चौहानMay 15, 2026

    चंडीगढ़ :अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीर के रूप में अपना सेवाकाल पूरा करने…

    क्या दिलजीत दोसांझ ने छोड़ दी भारतीय नागरिकता? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

    May 15, 2026

    पश्चिम एशिया के हालात अभी नहीं होंगे सामान्य : वोंग

    May 15, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.