Close Menu
    What's Hot

    CM भगवंत सिंह मान ने 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    May 15, 2026

    आम्रपाली दुबे संग निरहुआ का बेडरूम रोमांस देख बहक रहे फैंस, 61M पार पहुंचे व्यूज़

    May 15, 2026

    यूएई पर हमले निंदनीय, भारत यूएई के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूएई पर हमले निंदनीय, भारत यूएई के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा

      May 15, 2026

      कुलदीप सेंगर को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद किया हाई कोर्ट का फैसला

      May 15, 2026

      जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने की द्विपक्षीय वार्ता

      May 15, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छह दिवसीय विदेश दौरा आज से शुरू

      May 15, 2026

      चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार से पूछा, अगर सरकार को ही फैसला करना है तो सिलेक्शन कमेटी में नेता विपक्ष को रखने का दिखावा क्यों

      May 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, May 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM मान ने आर्मी कमांडर के साथ सीमावर्ती सुरक्षा, राहत कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया
    पंजाब

    CM मान ने आर्मी कमांडर के साथ सीमावर्ती सुरक्षा, राहत कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • सीएम ने कहा, पंजाब सरकार देश की सेवा में भारतीय सेना के साथ पूरा सहयोग करने के लिए वचनबद्ध 
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सुरक्षा चुनौतियों और आपात स्थिति से निपटने के लिए मजबूत सिविल-मिलिट्री सहयोग की वकालत की

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्रा सिंह से मुलाकात के दौरान पंजाब में मजबूत सिविल-मिलिट्री तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें दोनों पक्षों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती राज्य पंजाब में सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, राहत कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में तालमेल मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। चंडीगढ़ में हुई इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्टों में तेजी लाने और उभरती सुरक्षा एवं अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वित ढांचा विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

    लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह द्वारा पश्चिमी सेना की कमान संभालने के बाद आर्मी कमांडर और मुख्यमंत्री के बीच पहली मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय महत्व के कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि ऑपरेशनल क्षमता को और बढ़ाया जा सके और राष्ट्रीय सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा सके।

    पंजाब के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, जिसकी लगभग 550 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा है और इसलिए इस क्षेत्र में सिविल-मिलिट्री सहयोग को और मजबूत करना बेहद महत्वपूर्ण है।” उन्होंने समन्वय आधारित नीति निर्माण और मजबूत आंतरिक सुरक्षा तंत्र के माध्यम से विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं, बाहरी खतरों और अन्य संकटों का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए मजबूत रणनीति विकसित करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिविल प्रशासन और सशस्त्र सेनाओं के बीच मजबूत सहयोग राष्ट्रीय हितों की रक्षा और आपात स्थिति के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

    बैठक में सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, युवा सशक्तिकरण, अग्निवीरों के पुनर्वास और ऑपरेशनल तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण भूमि अधिग्रहण मामलों पर भी विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। राहत कार्यों, सशस्त्र सेनाओं में भर्ती और सेवा दे रहे सेना के कर्मियों तथा पूर्व सैनिकों के लिए आवासीय प्रोजेक्टों सहित कल्याणकारी कदमों पर भी चर्चा की गई।

    सशस्त्र सेनाओं का सहयोग करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह को भारतीय सेना द्वारा देश की सेवा में की जाने वाली हर पहल के लिए राज्य की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

    बैठक के दौरान मुख्य सचिव के . ए . पी . सिन्हा, ब्रिगेडयर समीर ठक्कर , कर्नल जसदीप संधू , मुख्यालय पश्चिमी कमान के सिविल-मिलिट्री मामलों के सलाहकार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, बेबी बंप पर पति ने लुटाया प्यार
    Next Article हरियाणा रोडवेज में सामान ले जाना पड़ेगा महंगा, अब इतना देना होगा एक्स्ट्रा किराया
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM भगवंत सिंह मान ने 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

      May 15, 2026

      पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

      May 15, 2026

      नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को होगी, NTA

      May 15, 2026

      चंडीगढ़ के डिफ़ल क्लब में लगी भीषण आग, 12 दमकल…

      May 14, 2026

      Punjab News: पंजाब में मतदाता सूचियों का संचालन पारदर्शी तरीके से होगा

      May 14, 2026

      AAP ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, BJP को ठहराया जिम्मेदार

      May 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM भगवंत सिंह मान ने 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

      By श्वेता चौहानMay 15, 2026

      पंजाब के 416 सरकारी स्कूलों की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा सीएम मान…

      आम्रपाली दुबे संग निरहुआ का बेडरूम रोमांस देख बहक रहे फैंस, 61M पार पहुंचे व्यूज़

      May 15, 2026

      यूएई पर हमले निंदनीय, भारत यूएई के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा

      May 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.