Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान

    June 29, 2026

    हरियाणा के गरीबों के लिए खुशखबरी! राशन बढ़ाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, 5 राज्यों से सीखेगी मॉडल

    June 29, 2026

    Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला का तलाक वाला खुलासा बना बवाल, राखी सावंत ने सुनाई खरी-खोटी

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान

      June 29, 2026

      थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर सीबीएसई का बड़ा फैसला, तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा

      June 29, 2026

      अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर राजी

      June 29, 2026

      ट्रंप प्रशासन ने घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- स्थायी आवास में जाएं या अपने मूल देश लौटें

      June 29, 2026

      सिया ने केतन से शादी की शॉपिंग के नाम पर लिए थे 1 करोड़ रुपए, पूरी रकम प्रेमी चेतन को सौंपी

      June 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»यूएई पर हमले निंदनीय, भारत यूएई के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा
    Breaking News

    यूएई पर हमले निंदनीय, भारत यूएई के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi UAE Visit
    PM Modi UAE Visit: यूएई पर हमले निंदनीय, भारत यूएई के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा

    • प्रधानमंत्री का अबू धाबी में जोरदार स्वागत, गार्ड आफ आनर दिया  
    • यूएई पर हमले निंदनीय, भारत यूएई के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा

    PM Modi’s UAE Visit, (द भारत ख़बर), अबू धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पांच देशों के छह दिवसीय दौरे के पहले पड़ाव में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। राजधानी अबू धाबी में एयरपोर्ट पर वहां के उच्च अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम को गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इसके बाद यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीयों की मदद के लिए भी यूएई का आभार जताया।

    यूएई ने किया 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक मोदी और नहयान ने ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश और पश्चिम एशिया के हालात पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं की बैठक के दौरान भारत-यूएई के बीच एलपीजी सप्लाई को लेकर भी अहम समझौता हुआ है। इससे पश्चिम एशिया संकट के कारण हो रही एलपीजी की किल्लत दूर होगी। इसके अलावा बैठक में रक्षा सहयोग, स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े एमओयू साइन किए गए। यूएई ने आरबीएल बैंक, भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया है।

    मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने होर्मुज संकट के बीच यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, संकट की इस घड़ी में यूएई ने बहुत संयम के साथ काम लिया। पीएम ने कहा, मुश्किल की इस घड़ी में यूएई में रहने वाले भारतीयों की जिस तरह से देखभाल की गई वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा, भारतीय लोगों को संकट में यूएई में अपने परिवार के सदस्यों जैसा माना गया, जिसके लिए मैं यूएई की सरकार और आपका (जायद अल नहयान ) व रॉयल फैमिली का दिल से धन्यवाद करता हूं।

    पीएम ने नहयान के साथ एक तस्वीर एक्स पर शेयर की

    पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति नहयान के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, मैं अपने भाई, यूएई के प्रेसिडेंट, हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान को अबू धाबी एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद देता हूं। ऊर्जा, निवेश, सप्लाई चेन जैसे खास सेक्टर में भारत-यूएई के बीच रिश्तों को मजबूत करने के मकसद से हमारी सार्थक बातचीत हुई है।

    भारत यूएई के साथ हमेशा खड़ा रहेगा

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान यूएई को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि भारत यूएई के साथ खड़ा है और हमेशा खड़ा रहेगा। पीएम ने कहा, भारत शांति, स्थिरता व सहयोग के लिए तैयार है और हम पहले की तरह हर क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे। जिस तरह से यूएई को निशाना बनाया गया है, वह कतई मंजूर नहीं है। उन्होंने इस दौरान स्ट्रेट आॅफ होर्मुज को खोले जाने पर भी जोर दिया।

    20 मई को इटली में होगा पीएम के दौरे का समापन

    पीएम मोदी अन्य जिन चार देशों के दौरे पर हैं उनमें नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली हैं। वह 17 मई तक नीदरलैंड, 17 से 18 मई तक स्वीडन, 18 से 19 मई तक नॉर्वे के दौरे पर रहेंगे और 19 से 20 मई तक इटली में अपने दौरे का समापन करेंगे। इन सभी देशों में वे वहां के नेताओं के साथ उच्च-स्तरीय बातचीत करेंगे।

    ये भी पढ़ें : New Delhi BRICS Summit: वैश्विक संकटों से निपटने के लिए व्यावहारिक सहयोग जरूरी : जयशंकर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा रोडवेज में सामान ले जाना पड़ेगा महंगा, अब इतना देना होगा एक्स्ट्रा किराया
    Next Article आम्रपाली दुबे संग निरहुआ का बेडरूम रोमांस देख बहक रहे फैंस, 61M पार पहुंचे व्यूज़
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान

      June 29, 2026

      थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर सीबीएसई का बड़ा फैसला, तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा

      June 29, 2026

      अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर राजी

      June 29, 2026

      ट्रंप प्रशासन ने घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- स्थायी आवास में जाएं या अपने मूल देश लौटें

      June 29, 2026

      सिया ने केतन से शादी की शॉपिंग के नाम पर लिए थे 1 करोड़ रुपए, पूरी रकम प्रेमी चेतन को सौंपी

      June 29, 2026

      पुणे में मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिलेगी मौत

      June 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान

      By अंकित कुमारJune 29, 2026

      West Asia Crisis : अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी : तेहरान…

      हरियाणा के गरीबों के लिए खुशखबरी! राशन बढ़ाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, 5 राज्यों से सीखेगी मॉडल

      June 29, 2026

      Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला का तलाक वाला खुलासा बना बवाल, राखी सावंत ने सुनाई खरी-खोटी

      June 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.