Close Menu
    What's Hot

    पंजीकृत और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से BLO स्थापित…

    May 15, 2026

    टीवी की इस एक्ट्रेस ने खरीदा शानदार घर, पहली झलक देख फैंस बोले- वाह!

    May 15, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने वर्किंग को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए, स्टाफ दो दिन वर्क फ्रॉम होम पर रहेगा

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुप्रीम कोर्ट ने वर्किंग को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए, स्टाफ दो दिन वर्क फ्रॉम होम पर रहेगा

      May 15, 2026

      यूएई पर हमले निंदनीय, भारत यूएई के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा

      May 15, 2026

      कुलदीप सेंगर को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद किया हाई कोर्ट का फैसला

      May 15, 2026

      जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने की द्विपक्षीय वार्ता

      May 15, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छह दिवसीय विदेश दौरा आज से शुरू

      May 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, May 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM भगवंत सिंह मान ने 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    पंजाब

    CM भगवंत सिंह मान ने 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पंजाब के 416 सरकारी स्कूलों की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा
    • सीएम मान ने कहा, पंजाब की बेटियां शिक्षा के पुनरुत्थान में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 416 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
    हाल ही में आए 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने एक बार फिर मेरिट सूची और पास प्रतिशतता में बाजी मारी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 500 में 500 अंक हासिल कर अव्वल रहने वाली पंजाब की तीन बेटियों मानसा की सुपनीत कौर, लुधियाना की सुहानी चौहान और दिवांशी की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि लड़कियां शिक्षा के पुनरुत्थान का नेतृत्व कर रही हैं।

    सरकारी स्कूलों में शिक्षा के प्रति विश्वास को और मजबूत करते हुए, मेरिट सूची में शामिल 275 विद्यार्थियों में से 122 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के हैं। यह आप सरकार के अंतर्गत बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण, आधुनिक क्लासरूमों और केंद्रित शैक्षणिक सुधारों से लैस पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव को दर्शाता है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मानसा की सुपनीत कौर, लुधियाना की सुहानी चौहान और दिवांशी को 500 में 500 अंक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन विद्यार्थिनियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए 50,000 रुपए की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

    विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि तीनों टॉपर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ी हैं, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वे हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

    शिक्षा क्षेत्र में लड़कियों के लगातार शानदार प्रदर्शन को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि शिक्षा के प्रसार के साथ लड़कियों ने न सिर्फ शिक्षा क्षेत्र में बल्कि हर क्षेत्र में लड़कों को पछाड़ दिया है। समय ने साबित कर दिया है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं।”इन उपलब्धियों को सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष प्रमाण बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह लड़कियों का असली सशक्तिकरण है, जो उनके सामाजिक-आर्थिक पुनरुत्थान और पंजाब व देश की शानदार प्रगति की नई शुरुआत है।

    नतीजों का विवरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग 2.65 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से करीब 2.42 लाख पास हुए, जिससे कुल पास प्रतिशतता लगभग 91.46 प्रतिशत रही। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.73 प्रतिशत और लड़कों का 88.52 प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि अमृतसर जिले ने सूबे में सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि मेरिट में पटियाला जिले ने बाजी मारी है, जहां सबसे ज्यादा 59 विद्यार्थी मेरिट सूची में आए हैं।
    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले सालों के रुझान को बनाए रखते हुए लड़कियों ने एक बार फिर नतीजों में लड़कों को पछाड़ दिया है। मेरिट सूची में आने वाले कुल 278 विद्यार्थियों में 217 लड़कियां और 61 लड़के हैं।”
    सरकारी स्कूलों में शिक्षा के लगातार सुधरते स्तर पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के सख्त प्रयासों से सरकारी स्कूलों के 122 विद्यार्थी मेरिट सूची में आए हैं, जो कुल मेरिट वाले विद्यार्थियों का 50 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि 416 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किए हैं।
    बातचीत के दौरान एक टॉपर विद्यार्थिनी ने भारतीय वायुसेना में पायलट बनने की इच्छा जताई।

    मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हथियारबंद बलों में शामिल होने की चाह रखने वाली लड़कियों को मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में दाखिला लेना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “यह संस्था बहुत शानदार प्रदर्शन कर रही है और देश में अपनी तरह की इकलौती पूर्ण रूप से आवासीय संस्था है, जो नौजवान लड़कियों को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देती है।”
    उन्होंने आगे कहा, “लड़कियों को राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबले के योग्य बनाने के लिए उन्हें यहां शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें उन्हें एएफसीएटी, सीडीएस और एसएसबी परीक्षाओं को पास करने के लिए उचित तैयारी करवाई जाती है।”

    इस मौके पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. रवि भगत, स्कूल शिक्षा सचिव सोनाली गिरी और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआम्रपाली दुबे संग निरहुआ का बेडरूम रोमांस देख बहक रहे फैंस, 61M पार पहुंचे व्यूज़
    Next Article हरियाणा में किसानों के लिए नई पहल, ‘एक्सपोजर विजिट’ योजना शुरू
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजीकृत और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से BLO स्थापित…

      May 15, 2026

      CM मान ने आर्मी कमांडर के साथ सीमावर्ती सुरक्षा, राहत कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया

      May 15, 2026

      पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

      May 15, 2026

      नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को होगी, NTA

      May 15, 2026

      चंडीगढ़ के डिफ़ल क्लब में लगी भीषण आग, 12 दमकल…

      May 14, 2026

      Punjab News: पंजाब में मतदाता सूचियों का संचालन पारदर्शी तरीके से होगा

      May 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजीकृत और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से BLO स्थापित…

      By श्वेता चौहानMay 15, 2026

      Punjab news: आज, पंजाब राज्य में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन…

      टीवी की इस एक्ट्रेस ने खरीदा शानदार घर, पहली झलक देख फैंस बोले- वाह!

      May 15, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने वर्किंग को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए, स्टाफ दो दिन वर्क फ्रॉम होम पर रहेगा

      May 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.