
रजिस्ट्री से जुड़ा 50 फीसदी स्टाफ भी घर से काम करेगा
SC Staff Work From Home, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वर्किंग को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। अब कोर्ट के हर विभाग का स्टाफ दो दिन वर्क फ्रॉम होम पर रहेगा। सभी जज कार पूल करेंगे। रजिस्ट्री से जुड़ा 50 फीसदी स्टाफ भी घर से काम करेगा। सोमवार, शुक्रवार और अन्य घोषित मिसलेनियस डे (जो दिन पहले से तय नहीं होते) पर लिस्ट मामलों की सुनवाई केवल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसके अलावा कोर्ट के अन्य वर्किंग डे में भी सुनवाई आॅनलाइन ही की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील पर के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला किया है।
सर्कुलर जारी
कोर्ट ने रजिस्ट्री विभाग को निर्देश दिया है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग लिंक समय पर भेजें और टेक्निकल सपोर्ट हर समय उपलब्ध रहे। ताकि अदालत की कार्यवाही प्रभावित न हो। एससी सचिव जनरल भारत पराशर ने इस संबंध नें सर्कुलर जारी किया है।
ये भी पढ़ें : New Delhi BRICS Summit: वैश्विक संकटों से निपटने के लिए व्यावहारिक सहयोग जरूरी : जयशंकर
