सीएम समेत 21 मंत्री बनेंगे
Kerala UDF Cabinet, (द भारत ख़बर), तिरुवनंतपुरम: केरलम में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की नई सरकार में सीएम समेत 21 मंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण से पहले रविवार को 20 मंत्रियों के नाम फाइनल हुए। इनमें सीएम के अलावा 11 और मंत्री कांग्रेस से हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 5 विधायकों को कैबिनेट में जगह दी गई है। केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (जैकब), रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और सीएमपी (कम्युनिस्ट मार्क्सिस्ट पार्टी) से 1-1 मंत्री बनेंगे।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के मुताबिक पार्टी विधायक परक्कल अब्दुल्ला को 2.5 साल बाद कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। हालांकि पार्टी ने यह नहीं बताया कि अब्दुल्ला को शामिल करने के लिए क्या किसी मंत्री को हटाया जाएगा।
राधाकृष्णन बनेंगे विधानसभा स्पीकर
यूडीएफ ने कांग्रेस विधायक तिरुवंचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनीमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाने का फैसला किया है। सतीशन ने कहा कि कैबिनेट में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है। शपथ ग्रहण 18 मई को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा।
पारावूर सीट से विधायक हैं सतीशन
कांग्रेस ने केरलम के चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद 14 मई को ऐलान किया था कि 61 साल के वीडी सतीशन राज्य के नए सीएम होंगे। वह पारावूर सीट से विधायक हैं। घोषणा के बाद सतीशन 14 मई को ही केरलम के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था तिरुवनंतपुरम में 7 मई को मीटिंग की थी। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद तय किया गया कि केरलम सीएम वीडी सतीशन होंगे। नाम के ऐलान होने का बाद सतीशन ने कहा था कि मैं इस पद को निजी उपलब्धि नहीं बल्कि दैवीय कृपा मानता हूं। मैं वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला समेत सभी नेताओं को अपने विश्वास में लूंगा।
ये भी पढ़ें: यूएई में न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट के बाहर ड्रोन अटैक

