Close Menu
    What's Hot

    5 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट में लगाया रनों का अंबार, छक्का लगाने में दम फूला, 2 बैटर के नाम 0 सिक्सर | Sports

    September 17, 2026

    AAP नेता बलतेज पन्नू ने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट का विरोध जताया, कहा- पंजाब का हिस्सा धीरे-धीरे छीना जा रहा

    September 17, 2026

    US Tariffs: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा महंगा ! अमेरिकी सदन में विधेयक पास, 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा | National

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      US Tariffs: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा महंगा ! अमेरिकी सदन में विधेयक पास, 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा | National

      September 17, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका
    पंजाब

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पंजाब ने बेअदबी के खिलाफ सबसे सख्त कानून बनाकर पूरे देश को गुरु साहिबान के सत्कार की रक्षा करने का रास्ता दिखाया  : मुख्यमंत्री
    • मैं देश भर की सभी राज्य सरकारों से बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की अपील करता हूं; पंजाब हर संभव मदद देने को तैयार: मान

    पटना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र जन्म स्थान और चरण-छोह धरती तख्त श्री हरिमंदर जी पटना साहिब में नतमस्तक हुए।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने बेअदबी के खिलाफ सबसे सख्त कानून बनाकर गुरु साहिबान के सत्कार की रक्षा करने का रास्ता पूरे देश को दिखाया है। पंजाब, पंजाबियों और समूची सिख संगत की चढ़दी कला, खुशहाली और भले के लिए अरदास करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पावन शब्द गुरु की पवित्रता और मर्यादा को कायम रखने के लिए पंजाब को बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का सौभाग्य बख्शने के लिए गुरु साहिब का शुक्राना किया।

    बेअदबी को करोड़ों लोगों की आस्था के खिलाफ अक्षम्य अपराध बताते हुए मुख्यमंत्री ने देश भर की सभी राज्य सरकारों से ऐसा ही सख्त कानून लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब इस संबंध में हर संभव मदद देने को तैयार है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने की जुर्रत करने वाले किसी भी व्यक्ति को अब अपनी पूरी उम्र जेल में बितानी पड़ेगी। उन्होंने यह सख्त संदेश दिया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी हरकत अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    अपने एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज मुझे दसवें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी की पवित्र जन्मभूमि और चरण-छोह धरती तख्त श्री हरिमंदर जी पटना साहिब में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    उन्होंने कहा, “मैंने गुरु साहिब के आगे माथा टेका और पंजाब, पंजाबियों तथा समूची सिख संगत की खुशहाली, तंदुरुस्ती और सदा चढ़दी कला के लिए अरदास की। मैं गुरु साहिब का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमें बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का मौका देकर पवित्र शब्द गुरु की पवित्रता को कायम रखने का सौभाग्य बख्शा।”उन्होंने लिखा, “गुरु साहिब सब पर अपनी मेहर और आशीर्वाद बनाए रखें।”

    माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र जन्म स्थान तख्त श्री हरिमंदर जी (पटना साहिब) में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु साहिब की इलाही हाजिरी में माथा टेककर मैंने पंजाब, पंजाबियों और दुनिया भर में बसती समूची सिख संगत की खुशहाली, तंदुरुस्ती और सदा चढ़दी कला के लिए अरदास की।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ सिख ही नहीं, बल्कि हर मनुष्य को हमारे महान गुरुओं के आशीर्वाद वाली इस पवित्र धरती से शक्ति और प्रेरणा मिलती है। गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता को सच्चाई, दया-भावना और विश्वव्यापी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैंने अरदास की कि राज्य में आपसी एकता, अमन-शांति और भाईचारे की डोरें आगे और मजबूत हों तथा पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करता रहे।”

    उन्होंने आगे कहा कि मैं राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूर्ण लगन और वचनबद्धता से उनकी सेवा करने के लिए सर्वशक्तिमान परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “इस पवित्र धरती पर माथा टेकने के बाद मैं नई और विलक्षण ऊर्जा महसूस कर रहा हूं। इस यात्रा ने मुझे मिशनरी जोश के साथ पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए नए उत्साह और हौसले से भर दिया है।”

    गुरु साहिब का दिल से धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाकर पूरे देश को गुरु साहिबान के सत्कार की रखवाली का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा, “गुरु साहिब ने हमें बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की सेवा बख्शी है। पवित्र शब्द गुरु की पवित्रता और मर्यादा को कायम रखना हम सबका नैतिक फर्ज है।”

    मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मान-मर्यादा को कायम रखने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को सख्त सजा सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

    उन्होंने उम्मीद जताई कि गुरु साहिब इसी तरह सब पर अपनी अपार कृपा और आशीर्वाद बनाए रखेंगे तथा पंजाब को अधिक खुशहाली, शांति और रंगला पंजाब के मार्ग की ओर ले जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘पंचायत 5’ का इंतजार जल्द होगा खत्म! फिर गूंजेगी फुलेरा में हंसी और राजनीति
    Next Article Stray Dog Case: लोगों की जान की हिफाजत जरूरी, खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें: सुप्रीम कोर्ट
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      AAP नेता बलतेज पन्नू ने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट का विरोध जताया, कहा- पंजाब का हिस्सा धीरे-धीरे छीना जा रहा

      September 17, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है

      September 17, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

      September 16, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- कांग्रेस ने सज्जन कुमार और कमल नाथ जैसे नेताओं को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया? 

      September 16, 2026

      ‘चिट्टा’ शब्द अकाली-बीजेपी सरकार के कार्यकाल में सामने…

      September 16, 2026

      Punjab News: पंजाबी सिंगर निज्जर के खिलाफ FIR दर्ज, गाने की शूटिंग…

      September 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      5 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट में लगाया रनों का अंबार, छक्का लगाने में दम फूला, 2 बैटर के नाम 0 सिक्सर | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 17, 2026

      5 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट में लगाया रनों का अंबार, छक्का लगाने में दम फूला, 2…

      AAP नेता बलतेज पन्नू ने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट का विरोध जताया, कहा- पंजाब का हिस्सा धीरे-धीरे छीना जा रहा

      September 17, 2026

      US Tariffs: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा महंगा ! अमेरिकी सदन में विधेयक पास, 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा | National

      September 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.