Close Menu
    What's Hot

    गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर नहीं दिया मौका, कुलदीप यादव ने उठाया बड़ा कदम, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे | Sports

    July 22, 2026

    पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

    July 22, 2026

    हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026

      Kalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National

      July 22, 2026

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत में 48 डिग्री का प्रहार, देश में दुनिया के 100 सबसे गर्म शहर
    Breaking News

    भारत में 48 डिग्री का प्रहार, देश में दुनिया के 100 सबसे गर्म शहर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में सीजन का पहला हीट वेव डे दर्ज

    Heatwave Alert, नई दिल्ली: उत्तर भारत समेत देशभर के कई राज्यों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है और हीटवेव यानी लू का दौर लगातार जारी है। दिन में धूप इतनी तेज हो रही है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल है। बांदा में पारा 48 डिग्री पार कर गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, यूपी व बिहार सहित कई राज्यों में फिलहाल लू से राहत के कोई आसार नहीं हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में सीजन का पहला हीट वेव डे दर्ज किया गया है। यह भी जानकारी सामने आई है कि दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में सभी शहर भारत के हैं।

    पृथ्वी पर भारत में पड़ रही सबसे ज्यादा गर्मी

    एक्यूआई की लाइव ग्लोबल टेम्परेचर रैंकिंग के अनुसार, इस समय पृथ्वी पर सबसे ज्यादा गर्मी भारत में पड़ रही है। एक्यूआई की लाइव ग्लोबल टेम्परेचर रैंकिंग (वेबसाइट) से दुनिया के 100 सबसे गर्म और 100 सबसे ठंडे शहरों की लाइव मॉनिटरिंग होती है। जब 100 सबसे गर्म शहरों को देखा गया तो ऐसा एक भी शहर नहीं था, जो भारत से बाहर का हो। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का दिन इस साल का सबसे गर्म दिन रहा।

    कई राज्यों में तापमान 45-48 डिग्री के बीच

    दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। आईएमडी के अनुसार मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बांदा शहर लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना रहा, जहां तापमान 48.2 डिगी दर्ज किया गया। इससे पहले 15 मई 2022 को रिकॉर्ड तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया था।उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहा है।

    शीर्ष 17 सबसे गर्म शहरों में से 15 शहर यूपी के

    शीर्ष 17 सबसे गर्म शहरों में से 15 शहर यूपी के हैं। इनमें बांदा, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, बदायूं, संभल, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मिजार्पुर और अलीगढ़ शामिल हैं। इनके अलावा ओडिशा का राउरकेला और छत्तीसगढ़ का बिलासपुर भी 47 डिग्री तापमान के साथ सूची में शामिल हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में हीटवेव और सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

    डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ा

    डॉक्टरों के अनुसार, हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, थकावट, ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने, दोपहर में धूप से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। एक सर्वे में सामने आया है कि अधिकांश लोग सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं 80 प्रतिशत लोग सामान्य से अधिक पानी पी रहे हैं। बढ़ती गर्मी के कारण देश में बिजली की मांग भी बढ़कर 257 गीगावॉट तक पहुंच गई है।

    पंजाब-चंडीगढ़ में गंभीर हीटवेव की चेतावनी

    मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने इस पूरे सप्ताह पंजाब व चंडीगढ़ में गंभीर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को पंजाब में तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 4.6 डिग्री ज्यादा है। 47.3 डिग्री  के साथ सबसे ज्यादा गर्मी फरीदकोट में रिकॉर्ड की गई। राज्य के कई अन्य जिलों में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। चंडीगढ़ में पारा 42 से 45 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

    दक्षिण भारत में कम बारिश की आशंका

    भीषण गर्मी के बीच मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अरब सागर के ऊपर नया सिस्टम बनने की जानकारी दी है, जो मानसूनी हवाओं को कमजोर कर सकता है। इससे केरल समेत दक्षिण भारत में बारिश कम होने की आशंका है। एजेंसी ने यह भी कहा है कि यूपी, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत देश के 10 राज्यों में अगले एक हफ्ते तक सूखी-गर्म हवाएं चलेंगी।

    ये भी पढ़ें : UP Hot Weather: यूपी में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी, 11 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में गर्मी का कहर, पहली बार जारी हुआ भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट
    Next Article Haryana: हरियाणा में स्कूली बच्चों की मौज, इस दिन से शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026

      Kalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National

      July 22, 2026

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर नहीं दिया मौका, कुलदीप यादव ने उठाया बड़ा कदम, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे | Sports

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे कुलदीप यादव नई दिल्ली. कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन…

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.