नौतपा से 4 दिन पहले ही 48त्उ पहुंचा तापमान
Weather Update, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: 25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं, लेकिन उससे पहले ही तापमान 48°C पहुंच गया है। यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश के बांदा में रिकॉर्ड हुआ। तापमान के लिहाज से 20 मई को बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। बांदा से ज्यादा तापमान केवल मिस्र के असवान में 49.4°C और सऊदी अरब के अराफात में 48.4°C रहा।
दुनियाभर में सबसे ज्यादा तापमान वाले टॉप-5 शहरों में खजुराहो 47.4°C के साथ चौथे नंबर पर रहा। इधर, बलरामपुर में भीषण गर्मी के कारण कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ाई के दौरान 8 छात्राएं बेहोश हो गई। सभी को उल्टी, सिरदर्द और बेहोशी जैसी शिकायतें थीं। इनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में विजय कैबिनेट में 23 मंत्री शामिल, कांग्रेस विधायक ने शपथ में राहुल जिंदाबाद कहा

