Close Menu
    What's Hot

    सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

    June 24, 2026

    नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान BJP की दलित-विरोधी मानसिकता हुई बेनकाब : हरपाल सिंह चीमा

    June 24, 2026

    ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप! थलापति विजय के बर्थडे पर तृषा कृष्णन ने लुटाया प्यार

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

      June 24, 2026

      एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

      June 24, 2026

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली में इस बेतुके नियम के चलते लाखों रुपए रिश्वत देने को मजबूर मकान मालिक, बिजली मीटर नहीं मिलते
    Breaking News

    दिल्ली में इस बेतुके नियम के चलते लाखों रुपए रिश्वत देने को मजबूर मकान मालिक, बिजली मीटर नहीं मिलते

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 10, 2025Updated:April 24, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : आज हम एक ऐसी खबर लाए हैं जिसका सरोकार दिल्ली के हज़ारों परिवारों से है, खबर दिल्ली सरकार के बिजली विभाग और एमसीडी से जुड़ी है, जहां MCD यानि म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली के नियमों की आड़ में बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा खेल चल रहा है। बात ये हैं कि MCD की ओर से अनधिकृत बिल्डिंग्स को बुक करने के नियम की वजह से लोग बिजली कनेक्शन नहीं ले पा रहे, इस नियम ने सालों से भ्रष्टाचार को हवा दी हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के गाँवों और अनधिकृत कॉलोनियों में चार मंजिला मकानों में चार बिजली मीटर लगवाने के लिए लोगों को चार-चार लाख रुपये तक की कथित रिश्वत देनी पड़ रही है। बड़े बड़े बिल्डर्स इस रिश्वत की रक़म को अदा कर बिजली के मीटर लगवा लेते हैं…लेकिन जो आम आदमी है वो इन बिजली कंपनियों और एमसीडी के अधिकारियों के चक्कर काटने पर मजबूर है…दिल्ली की नई सरकार से भी उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है…क्या है पूरा मामला आइए समझते हैं..

    “दिल्ली में अनधिकृत निर्माण को रोकने के लिए MCD का एक सख्त नियम है—अगर कोई बिल्डिंग बिना स्वीकृत नक्शे के बनाई जाती है, तो उसे बुक कर लिया जाता है और बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) को निर्देश दिए जाते हैं कि ऐसी बिल्डिंग्स को बिजली कनेक्शन न दिया जाए। लेकिन इस नियम का एक काला पहलू अब सामने आ रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में ज्यादातर गांवों और कॉलोनियों में चार मंजिला मकान हैं, काग़ज़ों ये कॉलोनियाँ रेगुलराइज कर दी गई हैं लेकिन आज भी इन कॉलोनियों में एमसीडी नए निर्माण पर तोड़फोड़ की कार्रवाई कर बिल्डिंग बुक कर लेती है….MCD की बुकिंग की वजह से बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाते, और लोग सालों से रिश्वत देकर ये सुविधा हासिल करने को मजबूर हैं.

    नाम न बताने की शर्त पर खिड़की गाँव के एक निवासी ने बताया कि गाँव में मेरा पुराना मकान जर्जर हालत में था, मैंने उसकी मरम्मत करवाई तो किसी ने MCD में अवैध निर्माण की शिकायत कर दी, MCD ने हमारी बिल्डिंग को अनधिकृत बताकर बुक कर दिया। बुक होने की वजह से अधचिनी बिजली विभाग ने मुझे मेरे एड्रेस पर मीटर देने से इनकार कर दिया. मेरे चार मंजिला मकान में हर मंजिल के लिए एक मीटर चाहिए था। BSES के एक अधिकारी ने हर मीटर के लिए एक लाख रुपये माँगे। चार मीटर के लिए मुझे चार लाख रुपये की रिश्वत देनी पड़ी, तब जाकर कनेक्शन मिले।

    पंचशील विहार कॉलोनी के एक अन्य निवासी ने बताया कि ‘हमारी कॉलोनी में ये आम बात है। MCD और बिजली कंपनी के लोग मिलकर रिश्वत माँगते हैं। विधायकों और पार्षदों को इस सारे खेल के बारे में जानकारी है, लेकिन कोई कुछ नहीं करता, हमारे पास रिश्वत देने के अलावा और कोई चारा नहीं है, क्योंकि बिजली के बिना जीना मुश्किल है।

    यह खुलासा दिल्ली के कई इलाकों, जैसे मालवीय नगर, छत्तरपुर, ओखला, नरेला, और श्रीनिवासपुरी समेत दिल्ली के अलग अलग गाँवों और अनधिकृत कॉलोनियों में चल रहे भ्रष्टाचार की कड़वी सच्चाई को सामने लाता है। चार मंजिला मकानों में चार मीटर लगवाने के लिए चार लाख रुपये तक की रिश्वत देनी पड़ रही है। यह राशि इलाके, बिल्डिंग के आकार, और अधिकारियों की माँग पर निर्भर करती है। MCD का कहना है कि अनधिकृत निर्माण को रोकने के लिए यह नियम ज़रूरी है, लेकिन इसकी आड़ में रिश्वतखोरी का खेल फल-फूल रहा है।”

    दिल्ली सरकार ने पिछले साल अक्टूबर 2024 में 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन के लिए DDA से NOC की अनिवार्यता को हटा दिया था, लेकिन MCD द्वारा बुक की गई बिल्डिंग्स पर यह नियम लागू नहीं होता। हाल ही में DERC यानि दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन  ने 17.5 मीटर तक की ऊँचाई वाली बिल्डिंग्स के लिए बिजली कनेक्शन से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, लेकिन MCD की बुकिंग की स्थिति में यह लागू नहीं होता। ऐसे में लोग रिश्वत देकर ही अपनी समस्या का हल निकालने को मजबूर हैं।”

    यह सवाल उठता है कि क्या MCD और बिजली कंपनियों के इस रवैये से आम लोगों को सजा दी जा रही है? बिजली एक मूलभूत ज़रूरत है, और इसे रिश्वत का ज़रिया बनाना न सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है, बल्कि लोगों के अधिकारों का भी हनन करता है। दिल्ली के जल मंत्री परवेश वर्मा ने हाल ही में पानी के कनेक्शन की लागत कम करने की स्कीम का जिक्र किया था, लेकिन बिजली कनेक्शन की इस समस्या पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।”

    दिल्ली में MCD के नियमों की आड़ में चल रही रिश्वतखोरी की यह कहानी न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या सिस्टम आम लोगों के लिए काम कर रहा है या उनके खिलाफ? चार मंजिला मकानों में चार लाख तक की रिश्वत देना क्या जायज़ है? लोगों ने अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से इस मामले पर उचित कदम उठाने की अपील की है.

    द भारत ख़बर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप के टैरिफ बढ़ाने की खबर क्या है? सरल भाषा में समझिए, भारत पर इसका असर और नकुसान
    Next Article Delhi DTC Free Bus: दिल्ली में महिलाओं के लिए बड़ी ख़बर, अब नहीं मिलेगी फ़्री बस सेवा!
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

    June 24, 2026

    एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

    June 24, 2026

    हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

    June 24, 2026

    सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

    June 24, 2026

    गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

    June 23, 2026

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

    June 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

    By अंकित कुमारJune 24, 2026

    Abhijeet Dipke Vs Dharmendra Pradhan: सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान…

    नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान BJP की दलित-विरोधी मानसिकता हुई बेनकाब : हरपाल सिंह चीमा

    June 24, 2026

    ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप! थलापति विजय के बर्थडे पर तृषा कृष्णन ने लुटाया प्यार

    June 24, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.