Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान

    May 27, 2026

    हरियाण में महिला थाना की एसएचओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने 7 हजार रुपए के साथ दबोचा

    May 27, 2026

    दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान

      May 27, 2026

      इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज

      May 26, 2026

      वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन की मजबूती जरूरी : जयशंकर

      May 26, 2026

      West Bengal News: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु का बड़ा एलान! 5 रुपये में मछली-चावल और स्कूल-मंदिरों के पास शराबबंदी 

      May 26, 2026

      क्वाड फ्यूल सिक्योरिटी फोरम का होगा गठन

      May 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाण में महिला थाना की एसएचओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने 7 हजार रुपए के साथ दबोचा
    हरियाणा

    हरियाण में महिला थाना की एसएचओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने 7 हजार रुपए के साथ दबोचा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के भिवानी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसार विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने महिला थाना की एसएचओ को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एसएचओ के पास से 7 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। फिलहाल एसीबी की टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

    जानकारी के अनुसार, हिसार एसीबी के इंस्पेक्टर दलबीर सिंह को शिकायत मिली थी कि भिवानी महिला थाना में तैनात एसएचओ कमलेश सरकारी काम करने के बदले रिश्वत की मांग कर रही हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले की जांच शुरू की और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

    सूत्रों के मुताबिक महिला थाना में दर्ज एक मामले में समझौता करवाने के बदले एसएचओ ने 7 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी टीम को दी। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप लगाकर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।

    मंगलवार शाम शिकायतकर्ता को महिला थाना बुलाया गया। जैसे ही एसएचओ कमलेश ने रिश्वत की रकम ली, उसी दौरान एसीबी टीम ने मौके पर छापेमारी कर उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी एसएचओ सिविल ड्रेस में थी।

    एसीबी टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद करने के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि रिश्वत किस मामले में ली जा रही थी और क्या इस प्रकरण में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।


    Haryana news

    एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी एसएचओ से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    हरियाणा में लगातार भ्रष्टाचार के मामलों पर एसीबी की कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। हाल के दिनों में कई सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है। ऐसे में इस कार्रवाई को भी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल
    Next Article अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्गों के लिए शुरू होगा खास पोर्टल, मिलेगी ये सुविधा

    May 26, 2026

    हरियाणा के टॉपर विद्यार्थियों को मिलेगा इसरो घूमने का मौका, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया बड़ा ऐलान

    May 26, 2026

    हरियाणा राज्यसभा चुनाव मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सतीश नांदल की याचिका मंजूर, कांग्रेस की बढ़ी चिंता

    May 26, 2026

    हरियाणा में 28 जून से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, सीएम नायब सैनी दिखाएंगे हरी झंडी

    May 26, 2026

    हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया टाइम टेबल, हिसार से अनूपगढ़ रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    May 26, 2026

    हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले

    May 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान

    By अंकित कुमारMay 27, 2026

    US-Iran Conflict : अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान दोनों देशों के…

    हरियाण में महिला थाना की एसएचओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने 7 हजार रुपए के साथ दबोचा

    May 27, 2026

    दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल

    May 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.