Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान

    May 27, 2026

    हरियाण में महिला थाना की एसएचओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने 7 हजार रुपए के साथ दबोचा

    May 27, 2026

    दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान

      May 27, 2026

      इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज

      May 26, 2026

      वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन की मजबूती जरूरी : जयशंकर

      May 26, 2026

      West Bengal News: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु का बड़ा एलान! 5 रुपये में मछली-चावल और स्कूल-मंदिरों के पास शराबबंदी 

      May 26, 2026

      क्वाड फ्यूल सिक्योरिटी फोरम का होगा गठन

      May 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान
    Breaking News

    अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-Iran Conflict : अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान
    US-Iran Conflict : अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान

    दोनों देशों के बीच शांति वार्ता और समझौते की कोशिशों को लगा झटका, दोनों में दोबारा बनी युद्ध की स्थिति

    US-Iran Conflict (द भारत ख़बर), तेहरान : पिछले कई दिन से पूरी दुनिया यह उम्मीद लगाए बैठी थी कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही शांति समझौता हो जाएगा। जिसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुल जाएगा और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई दोबारा से शुरू हो जाएगी। लेकिन इस सबके बीच समझौते की कोशिशों को तब झटका लगा जब अमेरिका ने होर्मुज एरिया में ईरान की नौकाओं को निशाना बनाया वही इजराइल ने लेबनान पर हमला करते हुए हिजबुल्ला के कई ठिकानों पर अचानक हवाई हमले कर दिए।

    ईरान ने अमेरिका पर लगाए आरोप

    ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। दक्षिणी ईरान में अमेरिकी हमलों के बाद तेहरान ने अमेरिका पर युद्धविराम तोड़ने और बदनीयती दिखाने का आरोप लगाया है। ईरान ने साफ कहा है कि वह किसी भी हमले का जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेगा। दूसरी तरफ लंबे समय से बंद इंटरनेट सेवाओं को भी अब धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य, तेल सप्लाई और युद्धविराम वार्ता को लेकर पूरी दुनिया की नजरें खाड़ी क्षेत्र पर टिक गई हैं।

    इसलिए दोबारा पैदा हुआ तनाव

    अमेरिकी सेना ने सोमवार को दक्षिणी ईरान में कुछ ठिकानों पर हमला किया। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई रक्षात्मक थी और इसमें मिसाइल लॉन्च साइट्स तथा बारूदी सुरंग बिछाने वाली नौकाओं को निशाना बनाया गया। अमेरिका ने दावा किया कि उसने संयम के साथ कार्रवाई की। लेकिन ईरान ने इसे सीधा युद्धविराम का उल्लंघन बताया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका भरोसे के लायक नहीं है और अब हर परिणाम की जिम्मेदारी वॉशिंगटन की होगी। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने यह भी दावा किया कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया और दूसरे ड्रोन तथा लड़ाकू विमान को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

    28 फरवरी से दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी

    ज्ञात रहे कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष बीती 28 फरवरी को शुरू हुआ था। जब अमेरिका ने इजराइल के साथ मिलकर ईरान पर बड़े स्तर पर हमले किए। हालांकि इन हमलों में हुए शुरुआती नुकसान से उभरते हुए ईरान ने जवाबी कार्रवाई की और एक तरफ जहां अमेरिका और इजराइल पर सैन्य हमले किए वहीं उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया। जिससे पूरी दुनिया की सप्लाई चेन बाधित हुई।

    ये भी पढ़ें : Israel Attack on Hezbollah : इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाण में महिला थाना की एसएचओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने 7 हजार रुपए के साथ दबोचा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज

      May 26, 2026

      वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन की मजबूती जरूरी : जयशंकर

      May 26, 2026

      West Bengal News: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु का बड़ा एलान! 5 रुपये में मछली-चावल और स्कूल-मंदिरों के पास शराबबंदी 

      May 26, 2026

      क्वाड फ्यूल सिक्योरिटी फोरम का होगा गठन

      May 26, 2026

      ओडिशा में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत

      May 26, 2026

      दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस पलटी, सात की मौत

      May 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान

      By अंकित कुमारMay 27, 2026

      US-Iran Conflict : अमेरिका के हमलों का जवाब जरूर देंगे : ईरान दोनों देशों के…

      हरियाण में महिला थाना की एसएचओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने 7 हजार रुपए के साथ दबोचा

      May 27, 2026

      दिल्ली में गर्मी-प्रदूषण की मार से लोग बेहाल

      May 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.