Close Menu
    What's Hot

    गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को राहत की उम्मीद

    May 27, 2026

    मंत्री अमन अरोड़ा बोले- भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं

    May 27, 2026

    Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रोमांस फिर हुआ वायरल! ‘जवना सोचेला’ गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को राहत की उम्मीद

      May 27, 2026

      प्रधानमंत्री ने 62वीं पुण्यतिथि पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि:

      May 27, 2026

      उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देगा चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 27, 2026

       गर्मी से बचने के लिए देशवासी खुद को रखें हाइड्रेटेड, प्यासे को पिलाएं पानी

      May 27, 2026

      गृह मंत्री ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 किमी के दायरे में सभी अवैध निर्माण गिराने के दिए निर्देश

      May 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को राहत की उम्मीद
    Breaking News

    गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को राहत की उम्मीद

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update Today : गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को राहत की उम्मीद
    Weather Update Today : गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को राहत की उम्मीद

    कल से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, हल्की बारिश व तेज हवाएं दिलाएंगी गर्मी से आंशिक राहत

    Weather Update Today (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : उत्तर, पश्चिम व मध्य भारत में इन दिनों प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। देश के ज्यादात्तर हिस्सों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है जबकि कुछ जगहों पर यह 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिससे लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। इन हिस्सों में दिन के समय चल रही लू गर्मी के प्रकोप को और भी ज्यादा बढ़ा रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार देश का सबसे गर्म हिस्सा बना हुआ है। मंगलवार को भी यहां का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जिसके साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

    मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 और 29 मई को बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का मानना है कि इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

    नौतपा का प्रभाव बढ़ा रहा गर्मी

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय नौतपा का दौर चल रहा है। नौतपा को साल के सबसे गर्म नौ दिन माना जाता है। इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें मैदानी इलाकों पर ज्यादा असर डालती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है। इसी वजह से उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार लू चल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 28 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है और अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीज भी बढ़ने लगे हैं।

    इन राज्यों में पड़ रही ज्यादा गर्मी

    उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ इस समय सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहे हैं। हरियाणा का सिरसा भी 46 डिग्री तापमान के साथ तपता रहा। कई शहरों में सड़कें दोपहर में सुनसान दिखीं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लू का असर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर ज्यादा पड़ सकता है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है।

    ये भी पढ़ें : Israel Attack on Hezbollah : इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री अमन अरोड़ा बोले- भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      प्रधानमंत्री ने 62वीं पुण्यतिथि पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि:

      May 27, 2026

      उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देगा चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 27, 2026

       गर्मी से बचने के लिए देशवासी खुद को रखें हाइड्रेटेड, प्यासे को पिलाएं पानी

      May 27, 2026

      गृह मंत्री ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 15 किमी के दायरे में सभी अवैध निर्माण गिराने के दिए निर्देश

      May 27, 2026

      एसआईआर की प्रक्रिया वैध और संवैधानिक, यह मनमाना नहीं

      May 27, 2026

      भारत ने आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर यूएन में फिर पाकिस्तान को लताड़ाIndia In UN:

      May 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को राहत की उम्मीद

      By अंकित कुमारMay 27, 2026

      Weather Update Today : गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को राहत की उम्मीद कल…

      मंत्री अमन अरोड़ा बोले- भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं

      May 27, 2026

      Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रोमांस फिर हुआ वायरल! ‘जवना सोचेला’ गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग

      May 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.