Close Menu
    What's Hot

    मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

    May 29, 2026

    सान्या मल्होत्रा का अब तक का सबसे बोल्ड लुक, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

    May 29, 2026

    अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

      May 29, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

      May 29, 2026

      एनआईए की चार राज्यों में छापेमारी

      May 29, 2026

      यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 की मौत

      May 29, 2026

      पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, दो की मौत

      May 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, May 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»समझौता करीब लेकिन अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना बाकी : ट्रंप
    Breaking News

    समझौता करीब लेकिन अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना बाकी : ट्रंप

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis : समझौता करीब लेकिन अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना बाकी : ट्रंप
    West Asia Crisis : समझौता करीब लेकिन अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना बाकी : ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिए ईरान से जल्द युद्ध समाप्त करने के संकेत

    West Asia Crisis  (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति दुनिया के बाकी देशों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है। इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत भी जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि समझौता करीब है, लेकिन अभी दोनों पक्ष किसी अंतिम निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अभी हम संतुष्ट नहीं हैं। अगर समझौता नहीं हुआ तो हमें कार्रवाई पूरी करनी होगी।

    अमेरिका ने यह भी साफ किया है कि ईरानी बंदरगाहों पर लगाया गया उसका समुद्री प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा, जब तक कोई औपचारिक समझौता नहीं हो जाता। वहीं अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने आत्मरक्षा में ईरानी मिसाइल ठिकानों और ड्रोन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

    ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक बाजारों और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ती ऊर्जा कीमतों ने अमेरिका में भी राजनीतिक दबाव बढ़ा दिया है, खासकर मध्यावधि चुनावों से पहले ट्रंप प्रशासन के सामने यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

    अमेरिका ने ईरान पर की वित्तीय कार्रवाई

    अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर सख्त आर्थिक कार्रवाई करते हुए नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस बार ट्रंप प्रशासन ने ईरान की उस नई एजेंसी को निशाना बनाया है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि ईरान की पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी और उसके साथ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

    यह एजेंसी हाल ही में बनाई गई थी और इसका काम होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को अनुमति देना और उन पर भारी शुल्क लगाना बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान प्रति जहाज 20 लाख डॉलर तक का शुल्क वसूलने की तैयारी में था। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरानी सेना का वैश्विक समुद्री व्यापार पर दबाव बनाने का प्रयास यह दिखाता है कि अमेरिकी आर्थिक दबाव के कारण ईरान आर्थिक संकट में फंस चुका है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर दबाव बनाए रखेगा।

    ये भी पढ़ें : Weather Update Today : नौतपा में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, कल से राहत की आस

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया बड़ा तोहफा
    Next Article भारत दुनिया के शीर्ष 15 निवेश स्थलों की सूची से बाहर
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

      May 29, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

      May 29, 2026

      एनआईए की चार राज्यों में छापेमारी

      May 29, 2026

      यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 की मौत

      May 29, 2026

      पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, दो की मौत

      May 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

      May 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

      By अंकित कुमारMay 29, 2026

      Monsoon Update : मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी जल्द परिस्थितियां न बदली…

      सान्या मल्होत्रा का अब तक का सबसे बोल्ड लुक, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

      May 29, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

      May 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.