Close Menu
    What's Hot

    रील्स की दुनिया में हलचल मचाने वाली ढिंचैक पूजा जानें कितनी अमीर हैं?

    May 31, 2026

    ट्रम्प बोले- समझौते की जल्दी नहीं, ईरान से धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे

    May 31, 2026

    हैरिटेज वॉक हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. अरविंद शर्मा

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले- समझौते की जल्दी नहीं, ईरान से धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे

      May 31, 2026

      देश के नए सीडीएस राजा सुब्रमणि ने संभाला पदभार

      May 31, 2026

      खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा रुकी

      May 31, 2026

      मौसम में आया बदलाव, गर्मी-लू से मिली राहत

      May 31, 2026

      Upendra Dwivedi: आॅपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति: आर्मी चीफ

      May 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हैरिटेज वॉक हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. अरविंद शर्मा
    हरियाणा

    हैरिटेज वॉक हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. अरविंद शर्मा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़, 30 मई— हरियाणा के पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि विरासत केवल पुराने भवनों और स्मारकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपराओं और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नियमित पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और जब यह यात्रा अपनी ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़ जाए तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने युवाओं से अपनी विरासत को जानने, समझने और उसके संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।

    पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को सोनीपत में हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा हैरिटेज एवं सिटी वॉक के आयोजन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने उपरांत बोल रहे थे। यह वॉक एथनिक इंडिया, राई से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक बड़खालसा मेमोरियल तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया। आओ चले अपनी विरासत के साथ मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों से युवाओं व पर्यटनों को जोड़ना रहा।

    विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि हरियाणा की धरती गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने इतिहास और महान व्यक्तित्वों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विरासत स्थलों का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से अपने इतिहास पर गर्व करने और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    हैरिटेज एवं सिटी वॉक में भाग लेने वाले युवाओं को वॉक के अंत में बढ़खालसा मेमोरियल के इतिहास के बारे में बताया गया। इस दौरान बताया गया कि वर्ष 1675 में जब श्री गुरु तेग बहादुर जी का पावन शीश दिल्ली से आनंदपुर साहिब ले जाया जा रहा था, तब मुगल सेना उसका पीछा कर रही थी। उस समय बड़खालसा गांव के वीर दादा कुशाल सिंह दहिया ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना शीश बलिदान कर दिया, ताकि गुरु जी का पावन शीश सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। उनका यह त्याग और बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय माना जाता है तथा आज भी समाज को साहस, समर्पण और धर्म रक्षा की प्रेरणा देता है।


    makhayamatara taratha tharashana yajana 1650287148

    मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने वीर शहीद दादा कुशाल सिंह दहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे महान वीरों की स्मृतियों को संजोना और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। डॉ. शर्मा ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जो समाज को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला
    Next Article ट्रम्प बोले- समझौते की जल्दी नहीं, ईरान से धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Sikh Community’s Legacy of Sacrifice a matter of pride for every Indian- CM

    May 31, 2026

    हरियाणा में अचानक बदला मौसम, सिरसा-हिसार समेत कई जिलों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी के आसार

    May 28, 2026

    हरियाणा के गेस्ट टीचरों की बल्ले-बल्ले, HC से राहत, 2 महीने के भीतर नियमित करने के निर्देश

    May 27, 2026

    हरियाण में महिला थाना की एसएचओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने 7 हजार रुपए के साथ दबोचा

    May 27, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्गों के लिए शुरू होगा खास पोर्टल, मिलेगी ये सुविधा

    May 26, 2026

    हरियाणा के टॉपर विद्यार्थियों को मिलेगा इसरो घूमने का मौका, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया बड़ा ऐलान

    May 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    रील्स की दुनिया में हलचल मचाने वाली ढिंचैक पूजा जानें कितनी अमीर हैं?

    By श्वेता चौहानMay 31, 2026

    Dhinchak Pooja: रील्स की दुनिया में हलचल मचाने वाली ढिंचैक पूजा जानें कितनी अमीर हैं?…

    ट्रम्प बोले- समझौते की जल्दी नहीं, ईरान से धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे

    May 31, 2026

    हैरिटेज वॉक हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. अरविंद शर्मा

    May 31, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.