Close Menu
    What's Hot

    पूल में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, सिजलिंग पोज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

    June 3, 2026

    दो सप्ताह में आरबीआई ने बेचा 1.14 लाख करोड़ का सोना : रिपोर्ट

    June 3, 2026

    दोबारा युद्ध की आग में झुलसना शुरू हुआ पश्चिम एशिया

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दोबारा युद्ध की आग में झुलसना शुरू हुआ पश्चिम एशिया

      June 3, 2026

      विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले

      June 3, 2026

      Annamalai: अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ी

      June 2, 2026

      गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत

      June 2, 2026

      नेतन्याहू से बोले ट्रम्प-पागल हो गए हो क्या, लेबनान पर इजराइली हमले रोकने को कहा

      June 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप ने किया बवानीखेड़ा, तोशाम व भिवानी राजकीय अस्पतालों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
    हरियाणा

    स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप ने किया बवानीखेड़ा, तोशाम व भिवानी राजकीय अस्पतालों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    भिवानी, 2 जून। हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप ने सोमवार को एसडीएच बवानीखेड़ा, एसडीएच तोशाम तथा चौधरी बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल, भिवानी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसरों में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं, भवनों की स्थिति तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य भी मौजूद रहे। 

    बवानीखेड़ा उपमंडल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एम्बुलेंस पार्किंग व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर तत्काल प्रभाव से एम्बुलेंस को आपातकालीन विभाग के पास शेड के नीचे खड़ा करवाया गया। अस्पताल परिसर में संचालित निजी आधार सेवा केंद्र को अस्पताल से बाहर स्थानांतरित करने के आदेश दिए गए। निदेशक ने अस्पताल परिसर की खाली पड़ी भूमि में उगी घास-फूस को एक माह के भीतर साफ करवाने, टूटी चारदीवारी की मरम्मत कराने तथा ब्लॉक हेल्थ पब्लिक यूनिट से मुख्य द्वार तक कच्चे रास्ते को पक्का करवाने के निर्देश दिए। 

    उन्होंने बीपीएचयू भवन में डिस्प्ले बोर्ड व्यवस्थित रूप से लगाने, चिकित्सक कक्षों में बैठने की व्यवस्था सुधारने तथा प्रयोगशाला रिपोर्टों में असामान्य परिणामों को लाल निशान से चिन्हित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक नागरिक ने अस्पताल में रात्रिकालीन चिकित्सक उपलब्धता की आवश्यकता भी उठाई, जिस पर संज्ञान लिया गया। साथ ही एसएनओ को प्रतिदिन निरीक्षण रजिस्टर बनाए रखने तथा सभी भवनों का नियमित दौरा करने के निर्देश दिए गए। 

    निदेशक ने पाया कि बीपीएचयू में बायोमेडिकल चार्ट सही ढंग से प्रदर्शित नहीं थे, जिसके लिए एक माह के भीतर सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आशा कार्यकर्ता निर्धारित वर्दी में नहीं मिलीं, जिस पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने सुमड़ा खेड़ा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को सार्वजनिक स्थान पर स्थानांतरित करने, भवन की छत की सफाई कराने, मुख्य हॉल में रंग-रोगन करवाने तथा मातृत्व वार्ड में पीपीआईयूसीडी सेवाओं को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। 

    निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या, साफ-सफाई तथा आवारा पशुओं की समस्या पर भी गंभीरता से चर्चा की गई और संबंधित विभागों के सहयोग से निर्धारित समयावधि में समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। 

    एसडीएच तोशाम के निरीक्षण में निदेशक ने कहा कि यह अस्पताल एनक्यूएएस प्रमाणन के लिए आदर्श संस्थान बन सकता है। उन्होंने फ्लोर मार्किंग, फायर एनओसी प्राप्त करने तथा बिजली की हॉटलाइन से जोड़ने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत पाए गए। 


    images 49

    उन्होंने चिकित्सक डॉ. विनोद पंवार की अनुपस्थिति में तीन दिन नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से किसी अन्य डेंटल सर्जन की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए l

    आपातकालीन विभाग भिवानी में व्यवस्था दुरुस्त पाई गई तथा एसएनएसपी महिला क्लीनिक में सभी तरह की जांच हेतु तथा महिलाओं की जांच हेतु  महिला क्लिनिक में डॉक्टर्स की बैठने की अच्छी प्रकार से व्यवस्था करने के निर्देश दिए l

     सभी कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी में रहकर जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संदेश दिया। 

    डॉ. ब्रह्मदीप ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्यों खत्म हुई सुष्मिता सेन-ललित मोदी की लव स्टोरी? वायरल पोस्ट और ट्रोलिंग पर आया सच सामने
    Next Article दोबारा युद्ध की आग में झुलसना शुरू हुआ पश्चिम एशिया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    3 व 4 जून को हिसार एयरपोर्ट एवं आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    June 3, 2026

    राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय जून माह में करेगा सर्वेक्षण, नागरिकों से सहयोग की अपील

    June 2, 2026

    जिला स्तरीय मासिक पीएनडीटी तथा एनकोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित

    June 2, 2026

    8 व 9 जून को एचटेट परीक्षा-2024 हेतु अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दिया गया अन्तिम अवसर- बोर्ड अध्यक्ष

    June 2, 2026

    तीर्थ यात्रियों के लिए ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ के तहत वित्तीय सहायता और विशेष ट्रेनें की गईं शुरू

    June 1, 2026

    फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    May 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पूल में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, सिजलिंग पोज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

    By श्वेता चौहानJune 3, 2026

    Priyanka Chopra Monokini: पूल में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, सिजलिंग पोज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा…

    दो सप्ताह में आरबीआई ने बेचा 1.14 लाख करोड़ का सोना : रिपोर्ट

    June 3, 2026

    दोबारा युद्ध की आग में झुलसना शुरू हुआ पश्चिम एशिया

    June 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.