Close Menu
    What's Hot

    कबड्डी के ‘चीता’ कहे जाने वाले किंदा बिहारीपुरिया AAP में हुए शामिल, ओएसडी राजबीर घुम्मण ने किया स्वागत

    June 3, 2026

    6 कंकाल और कब्र में बजता फोन, राजेश खन्ना की हीरोइन की दर्दनाक अंत की कहानी

    June 3, 2026

    Delhi Fire Tragedy: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Wangchuk: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके देशप्रेमी, बदलाव चाहते हैं: सोनम वांगचुक

      June 3, 2026

      विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार

      June 3, 2026

      अमेरिका ने ईरान पर की आर्थिक स्ट्राइक

      June 3, 2026

      दोबारा युद्ध की आग में झुलसना शुरू हुआ पश्चिम एशिया

      June 3, 2026

      विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले

      June 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में
    पंजाब

    डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • डीजीपी ने राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों, रेंज डीआईजी और सीपी/एसएसपी के साथ वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता की
    • मध्य-पूर्वी देशों के रास्ते पाकिस्तान को ड्रग फंड भेजने वाले हवाला ऑपरेटरों को निशाना बना रही है पंजाब पुलिस: डीजीपी 
    • – सीपी/एसएसपी को लोक-केंद्रित पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए लोगों, एसोसिएशनों और ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ मीटिंग करने को कहा

    Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़े प्रयास करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) गौरव यादव ने मंगलवार को सभी फील्ड यूनिटों को पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और पुलिस गश्त को रणनीतिक नाकों, मोबाइल गश्त तथा वाहनों की जांच के माध्यम से और मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों में पुलिस का भरोसा और बढ़ाया जा सके और उनके लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

    डीजीपी यहां अपने कार्यालय में जिलों/कमिश्नरेटों के पर्यवेक्षण अधिकारियों के रूप में तैनात सीनियर स्पेशल डीजीपी/एडीशनल डीजीपी/आईजीपी/डीआईजी रैंक के अधिकारियों, रेंज आईजीपी/डीआईजी, सभी पुलिस कमिश्नरों (सीपी) और सभी सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) के साथ वर्चुअल मोड के माध्यम से राज्य स्तरीय कानून एवं व्यवस्था समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मीटिंग का मुख्य केंद्र पंजाब सरकार की प्रमुख पुलिसिंग प्राथमिकताओं पर जोर देना, अपराध स्थिति की समीक्षा करना और पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना था।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “मैंने सभी सीपी और एसएसपी को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस नाके बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इन नाकों पर अधिक से अधिक वाहनों की अच्छी जांच करने और अपराधिक तत्वों को रोकने तथा पूरे पंजाब में पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल गश्त में तेजी लाने को भी कहा गया है।”

    उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास को और मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक पुलिस फोर्स की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

    मीटिंग के दौरान, डीजीपी ने पंजाब सरकार की दो प्रमुख पहल – ‘युद्ध नशियां विरुद’ और ‘गैंगस्टरां ते पर वार’ की प्रगति की विस्तृत समीक्षा भी की।

    बड़े रणनीतिक बदलाव का खुलासा करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि नशों के कारोबार में पैसे की सप्लाई रोकने के लिए पंजाब पुलिस गैर-कानूनी हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई पर जोर दे रही है। डीजीपी ने आगे कहा, “हमारी जांच और प्राथमिकता उन मनी सप्लायर्स पर केंद्रित है जो मध्य-पूर्वी देशों के रास्ते फंडिंग को गैर-कानूनी हवाला नेटवर्क का उपयोग करके पाकिस्तान भेज रहे हैं। नशीले पदार्थों के व्यापार के फंडों को चैनलाइज करने वाले इन नेटवर्कों को पूरी तरह से तबाह कर दिया जाएगा और दोषियों को जल्द न्याय के घेरे में लाया जाएगा।”

    लोक-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर देते हुए डीजीपी ने सभी सीपी और एसएसपी को आम लोगों और पुलिस फोर्स के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला प्रमुखों को पुलिस-जनता की भागीदारी को और मजबूत करने के लिए विभिन्न स्थानीय एसोसिएशनों, नागरिकों और ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के साथ लगातार मीटिंगें करने को भी कहा गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्लैक स्विमवियर में छाईं एक्ट्रेस, पति संग वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल
    Next Article आपदा प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति व संस्थाओं को मिलेगा सम्मान
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      कबड्डी के ‘चीता’ कहे जाने वाले किंदा बिहारीपुरिया AAP में हुए शामिल, ओएसडी राजबीर घुम्मण ने किया स्वागत

      June 3, 2026

      हरियाणा के CM नायब सैनी बोले- पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार

      June 3, 2026

      रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को

      June 3, 2026

      सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की

      June 3, 2026

      Punjab News: धान के मौसम की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश

      June 2, 2026

      पंजाब में SIR के तहत घर-घर जाकर 25 जून 2026 से…

      June 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कबड्डी के ‘चीता’ कहे जाने वाले किंदा बिहारीपुरिया AAP में हुए शामिल, ओएसडी राजबीर घुम्मण ने किया स्वागत

      By श्वेता चौहानJune 3, 2026

      चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय बहुत बड़ा रिस्पॉन्स मिला जब मशहूर…

      6 कंकाल और कब्र में बजता फोन, राजेश खन्ना की हीरोइन की दर्दनाक अंत की कहानी

      June 3, 2026

      Delhi Fire Tragedy: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया

      June 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.