Close Menu
    What's Hot

    सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

    July 22, 2026

    BCCI Rule Changes: बीसीसीआई ने नियम में किए 3 बदलाव! कोच का मैदान पर जाना मना, जानबूझकर नो-बॉल डाली तो होंगे मैच से बाहर | Sports

    July 22, 2026

    Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ट्रम्प बोले- नेतन्याहू की बहुत इज्जत करता हूं लेकिन लेबनान पर हमलों से परेशान था, इसलिए पागल कहा था, कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में भारतीय की मौत
    Breaking News

    ट्रम्प बोले- नेतन्याहू की बहुत इज्जत करता हूं लेकिन लेबनान पर हमलों से परेशान था, इसलिए पागल कहा था, कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में भारतीय की मौत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Iran US Israel War: ट्रम्प बोले- नेतन्याहू की बहुत इज्जत करता हूं लेकिन लेबनान पर हमलों से परेशान था, इसलिए पागल कहा था, कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में भारतीय की मौत
    Iran US Israel War: ट्रम्प बोले- नेतन्याहू की बहुत इज्जत करता हूं लेकिन लेबनान पर हमलों से परेशान था, इसलिए पागल कहा था, कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में भारतीय की मौत

    ट्रम्प ने नेतन्याहू से कहा था- क्या तुम पागल हो गए हो, तुम आखिर कर क्या रहे हो
    Iran US Israel War, (द भारत ख़बर), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्वीकार किया है कि फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पागल कहा था। एक पॉडकास्ट में ट्रम्प ने कहा- इजराइल के लेबनान पर हमले को लेकर मैं परेशान था। मुझे बीबी (नेतन्याहू) बहुत पसंद हैं और मैं उनके साथ बहुत अच्छे से काम करता हूं।

    एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने नेतन्याहू को सीधे फटकार लगाते हुए कहा था, क्या तुम पागल हो गए हो, तुम आखिर कर क्या रहे हो? बाद में इजराइली अधिकारियों ने इस रिपोर्ट का खंडन किया था।

    अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर टूटने का था खतरा

    दरअसल, इजराइल के लेबनान पर हमलों से अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर टूटने का खतरा था, ट्रम्प इससे परेशान थे। इसके बाद उन्होंने मामले में सीधे हस्तक्षेप किया। ट्रम्प ने नेतन्याहू से कहा कि इन हरकतों की वजह से दुनिया में इजराइल के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। ट्रम्प ने कहा, अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। इस वजह से हर कोई इजराइल से नफरत करता है।

    ईरान ने बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया

    ईरान ने लाइबेरिया के झंडे वाले एक जहाज पर मिसाइलें दागने का दावा किया। इसके अलावा कुवैत और बहरीन की ओर मिसाइल और ड्रोन दागे। ईरान का कहना है कि उसने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी एयरबेस, हेलीकॉप्टर बेस और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को निशाना बनाया।

    ईरान पर जमीनी हमला करने की जरूरत नहीं, ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने की शर्त मानी

    ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में अमेरिकी सेना के जमीनी अभियान की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि पिछले कई महीनों से चल रहे हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी नुकसान पहुंचाया है। न्यूयॉर्क पोस्ट के एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा, हमें अब जमीनी सैनिकों की जरूरत नहीं है। हमने सिर्फ बमबारी के जरिए उनकी सेना के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया। ट्रम्प ने कहा है कि ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने पर पहले ही सहमति जता दी है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा, हम उन्हें परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते।

    ईरान की चेतावनी- दबाव नहीं सहेंगे, हमला हुआ तो मिसाइलों और ड्रोन से जवाब देंगे

    ईरान के एक सीनियर नेता ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान बातचीत या युद्धविराम के दौरान किसी भी तरह का दबाव स्वीकार नहीं करेगा। रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर मोहसिन रजाई ने कहा कि अगर ईरान पर कोई हमला होता है, तो उसका जवाब मिसाइलों और ड्रोन से दिया जाएगा।

    अमेरिका पर भरोसा नहीं कर सकते

    ईरान की संसद के डिप्टी स्पीकर मोजतबा निकजाद ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर ईरान बातचीत करेगा, लेकिन अमेरिका के किसी वादे पर भरोसा नहीं करता। उन्होंने विदेशी मीडिया की उन रिपोर्ट्स को भी खारिज किया, जिनमें ईरान में युद्ध और भूख जैसी स्थिति का दावा किया गया था।

    उनके मुताबिक, संघर्ष के दौरान 70 लाख लोग विस्थापित हुए थे लेकिन सरकार ने खाने, रोटी और रहने की व्यवस्था संभाल ली थी। अल जजीरा के मुताबिक, निकजाद ने अमेरिका पर क्रूर अपराध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मिसाइल हमलों में दो परमाणु वैज्ञानिक मारे गए।

    भारतीय दूतावास ने घटना पर शोक जताया

    कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर शोक जताया है।

    कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कई लोगों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद 25 एम्बुलेंस मौके पर भेजी गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हमले से एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए एयरपोर्ट ट्रैफिक रोक दिया गया।

    ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की टीएमसी दोफाड़, 58 एमएलए ने बनाया अलग गुट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleManish Kumar Lohan Appointed Additional Director, Information, Public Relations & Languages
    Next Article समंदर किनारे कृति सेनन का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      Gold-Silver Price Today 22 July 2026: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे…

      BCCI Rule Changes: बीसीसीआई ने नियम में किए 3 बदलाव! कोच का मैदान पर जाना मना, जानबूझकर नो-बॉल डाली तो होंगे मैच से बाहर | Sports

      July 22, 2026

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.