Delcy Rodriguez India Visit, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज भारत दौरे पर हैं। वह बुधवार को नई दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच बातचीत का फोकस भारत-वेनेजुएला के रिश्तों को प्रगाढ़ करने के लिए व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन व निवेश सहित कई विषयों पर रहा।
रोड्रिगेज से मिल कर मुझे खुशी हुई : जयशंकर
बता दें कि रोड्रिगेज भारत-वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंची हैं। पीएम मोदी से मुलाकात से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रोड्रिगेज के साथ मुलाकात की। विदेश मंत्री ने इस दौरान दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र के साथ भारत की मजबूत होती साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, आज नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मिल कर मुझे खुशी हुई।
सहयोग को मिलेगी और मजबूती
जयशंकर ने बताया कि रोड्रिगेज ने भारत-वेनेजुएला के संबंधों के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना की उन्होंने कहा, मैं भारत-वेनेजुएला के रिश्तों के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को गहराई से अहमियत देता हूं। उन्होंने कहा, रोड्रिगेज और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई मुलाकात से दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत मिलेगी। विदेश मंत्रालय ने रोड्रिगेज का स्वागत करते हुए एक्स पर लिखा कि इस यात्रा से दोनों देशों को सहयोग मजबूत करने और अपनी द्विपक्षीय साझेदारी में रफ्तार लाने का मौका मिलेगा।
सात जून तक भारत दौरे पर रहेंगी रोड्रिगेज
विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक रोड्रिगेज सात जून तक भारत दौरे पर रहेंगी। बता दें कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति पहले एक जून को अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस समिट में शिरकत करने के लिए भारत आने वाली थीं। बाद में उनके इस शेड्यूल को स्थगित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें : Keralam Weather: केरल पहुंचा मानसून, कई जिलों में रात से हो रही भारी बारिश

